खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : डीएम के आदेश पर बीएसए ने एक प्रधानाध्यापिका और एक प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड, दोनों के कारनामे जान हैरान रह जाएंगे

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) ने दो अलग-अलग प्रकरणों में एक प्रधानाध्यापिका एवं एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

गेंहू घर ले जाते पकड़े गए
प्राथमिक विद्यालय दुबौली की प्रधानाध्यापिका सुरैया तबस्सुम को सरकारी धन गबन करने, मिड-डे-मील का राशन निजी हित में प्रयोग करने एवं विद्यालय शिक्षण कार्य में रुचि न लेने पर निलंबित किया गया है। प्रधानाध्यापिका सुरैया तबस्सुम के पति का एक वीडियो मिड-डे-मील का गेहूं अपने घर ले जाते हुए वायरल भी हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच में उक्त आरोप को प्रथम दृष्टया सही पाया है।

अध्यापकों को अभद्र शब्द कहा
दूसरे प्रकरण में 24 सितंबर को वीआरसी केंद्र देवरिया में आयोजित निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्राथमिक विद्यालय पिपरा खेमकरन, विकास खण्ड भलुअनी के प्रधानाध्यापक प्रदीप त्रिपाठी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

नोटिस जारी हुआ था
इससे प्रशिक्षण डेढ़ घंटे तक बाधित रहा और प्रशिक्षण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इससे पूर्व प्रदीप त्रिपाठी बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे, जिस संबन्ध में उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

Related posts

3सी पर बेस्ड होगी योगी सरकार की आकांक्षी नगर योजना : इन तीन फैक्टर के अनुरूप स्कीम को किया जाएगा क्रियान्वित

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : देवरिया में 16 अक्टूबर तक धारा 144 लागू, जानें क्या करने पर रहेगा प्रतिबंध

Harindra Kumar Rai

गोद लिए गांव पहुंचे सीडीओ : आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों को दिया गिफ्ट

Sunil Kumar Rai

देवरिया : गौरी बाजार पुलिस की अजब कार्यशैली, तीन हफ्ते पहले दिए शिकायती पत्र पर अब तक नहीं हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

मार्च तक तैयार होगा गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन : प्रयागराज को जोड़ने वाले हाईवे होंगे 6 लेन, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

B.ed Entrance Exam 2022 : डीएम और एसपी ने बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!