खबरेंदेवरिया

Deoria News : आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 26 सिंतबर से शुरू होंगे ट्रायल, जाने से पहले भरना होगा फॉर्म

Deoria News : क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया है कि जनपद में स्थापित विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में सत्र 2022-23 में प्रवेश के उपरान्त रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए 15 वर्ष से कम उम्र वर्ग के बालक- बालिकाओं के जिला एवं मण्डल स्तर पर चयन और ट्रायल की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

इसमें भाग लेने के इच्छुक बालक-बालिकाएं कार्य दिवस में प्रातः 11:00 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक देवरिया जनपद के खेल कार्यालय में 10 रुपए नगद जमा कर निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित आवेदन पत्र को पूर्ण कर जिला स्तरीय चयन -ट्रायल्स में निश्चित तिथि पर प्रातः 09:00 बजे उपस्थित होकर भाग ले सकते है।

टेबल टेनिस बालिका वर्ग के लिए जिला चयन तिथि 26 सितंबर तथा मंडल चयन तिथि 27 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे निर्धारित है।

इसी प्रकार बास्केटबॉल बालक-बालिका वर्ग के लिए जिला चयन तिथि 26 सितंबर तथा मंडल चयन तिथि 27 सितंबर को

तीरंदाजी बालक-बालिका वर्ग के लिए जिला चयन तिथि 26 सितंबर तथा मंडल चयन तिथि 27 सितंबर को

कबड्डी बालिका वर्ग के लिए जिला चयन तिथि 26 सितंबर तथा मंडल चयन तिथि 27 सितंबर को

बैडमिंटन बालक-बालिका वर्ग के लिए जिला चयन तिथि 26 सितंबर तथा मंडल चयन तिथि 27 सितंबर को

जूडो भार वर्ग बालक वर्ग के लिए जिला चयन तिथि 26 सितंबर तथा मंडल चयन तिथि 27 सितंबर को

तैराकी 12 वर्ष से कम बालिका वर्ग के लिए जिला चयन तिथि 26 सितंबर तथा मंडल चयन तिथि 27 सितंबर को

कुश्ती बालक वर्ग के लिए जिला चयन तिथि 26 सितंबर तथा मंडल चयन तिथि 27 सितंबर को

क्रिकेट बालक वर्ग के लिए जिला चयन 26 सितंबर तथा मंडल चयन 27 सितंबर को किया जाएगा।

जनपद देवरिया के अर्ह खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय देवरिया से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर चयन ट्रायल्स में भाग ले सकते है। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मण्डल स्तरीय चयन-ट्रायल्स में भाग लेंगे।

Related posts

मार्च तक तैयार हो जाएगा मोहन सिंह सेतु : लाखों लोगों को मिलेगी सहूलियत, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

गौ संरक्षण के लिए देवरिया में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट स्थापित : जानें सभी अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर

Sunil Kumar Rai

यूपी : ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन करेगी योगी सरकार, पर्यटन क्षेत्र के लिए सीएम ने तय किए लक्ष्य, जानें

Abhishek Kumar Rai

गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए 30 अगस्त तक होगा सेल्फ असेसमेंट : अगले महीने होगी समीक्षा, जानें क्या है सरकार का लक्ष्य

Shweta Sharma

देवरिया में कोर्ट अवकाश का इस साल का कैलेंडर जारी: इन तिथियों को बंद रहेंगे न्यायालय

Sunil Kumar Rai

देवरिया में नोडल अधिकारी मार्कण्डेय शाही : गौ आश्रय स्थल का जाना हाल, अधिकारियों को दिए आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!