उत्तर प्रदेशखबरें

अभियान : प्रदेश के 25 लाख व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराएगी यूपी सरकार, सोमवार से शुरू होगा मिशन

-जीएसटी पंजीकरण के इच्छुक व्यापारियों का अभियान चलाकर जीएसटी में पंजीकरण कराया जायेगा

-जीएसटी पंजीकरण के लिए 8 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान

-नया फील्ड विजिट ऐप ‘‘यूपी जीएसटी फील्ड विजिट ऐप‘‘ विकसित किया गया

Uttar Pradesh: योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) व्यापारियों को हर संभव मदद दे रही है। कमिश्नर वाणिज्य कर, उत्तर प्रदेश मिनिस्ती एस ने बताया कि सीएम के आदेशों के क्रम में प्रदेश के व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर जीएसटी पंजीकरण के योग्य, इच्छुक व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण कराया जायेगा।

वाणिज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश, जीएसटी के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने और इसके तहत उनके पंजीकरण कराने के उद्देश्य से आगामी 8 नवंबर से प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगा। प्रदेश में जीएसटी के तहत 25 लाख व्यापारियों को पंजीकृत करने का लक्ष्य है।

नए ऐप से होगा प्रोसेस

कमिश्नर वाणिज्य कर ने बताया कि सीएम योगी ने जीएसटी पंजीकरण कराए जाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में विभाग ने व्यापारियों के पंजीकरण को गति प्रदान करने के लिए एक नया फील्ड विजिट ऐप ‘‘यूपी जीएसटी फील्ड विजिट ऐप‘‘ विकसित किया है। यह वर्तमान में चल रहे अभ्युत्थान ऐप को प्रतिस्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस ऐप के बारे में समस्त विभागीय अधिकारियों को जानकारी दे दी है।

व्यापारियों को जागरूक करें

वाणिज्य कर आयुक्त ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सेमिनार व कैंप के माध्यम से जीएसटी में पंजीयन के लाभ व मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लाभ से अवगत कराएं। यूपीजीएसटी फील्ड विजिट ऐप के माध्यम से सर्वेक्षण कार्य करा कर प्रत्येक दशा में वित्तीय वर्ष के अन्त तक प्रदेश के सभी जीएसटी में पंजीयन योग्य अपंजीकृत व्यापारियों का शतप्रतिशत पंजीयन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

नियमित समीक्षा करें अफसर

मिनिस्ती एस ने निर्देश दिया है कि ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) जनपद, अधिक्षेत्र में तैनात मनोरंजन कर निरीक्षकों से मनोरंजन कर सेवा प्रदाता व्यापारियों एवं सेवा क्षेत्र के व्यापारियों का सर्वेक्षण कराकर जीएसटी में पंजीयन योग्य, इच्छुक व्यापारियों का शतप्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कराएं। निर्दिष्ट कार्यवाही नियमित ऑनलाइन अपलोड की जाए। प्रत्येक मंगलवार राजस्व संग्रह लक्ष्य पूर्ति एवं अन्य प्रसंगों के साथ पंजीकरण अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाए।

Related posts

देवरिया में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर 9 लाख से अधिक का जुर्माना : इन बड़े ब्रांड्स पर भी हुआ एक्शन

Rajeev Singh

सीएम योगी का आदेश : प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को फौरन मिले मदद, डीएम करें ये काम

Abhishek Kumar Rai

Conference of Panchayat 2022 : सीएम योगी ने हर ग्राम पंचायत के लिए बनाई योजना, ऐसे बदलेगी सूरत

Sunil Kumar Rai

Deoria News : खाद्य तेलों में मिलावट रोकने के लिए शुरू हुआ अभियान, जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 30 जून के बाद नहीं होगा प्लास्टिक प्रोडक्ट का प्रोडक्शन, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड : पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!