खबरेंदेवरिया

PM Narendra Modi Birthday : देवरिया में भाजपा ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा, रक्तदान, फल वितरण और हवन-पूजन कर मनाया पीएम का बर्थडे

Deoria news : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के 72वें जन्मदिन पर भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अभियान का शुभारम्भ विभिन्न आयोजन के साथ आज से शुरू हो गया।

1-नमो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

असम्भव कार्यों को संभव करने का नाम मोदी – सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जीवन से सम्बंधित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ नगर पालिका हाल में हुआ। प्रदर्शनी का फीता काट शुभारंभ और निरीक्षण करने के बाद देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।

धरातल पर चरितार्थ किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है। गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्रसुरक्षा व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से प्रधानमंत्री मोदी ने माँ भारती को पुन: सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है। यह निर्णायक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही सम्भव हो पाया है।

नए भारत के निर्माता हैं नरेंद्र मोदी – जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि एक सुरक्षित, सशक्त व आत्मनिर्भर नए भारत के निर्माता नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। आजादी के बाद पहली बार करोड़ों गरीबों को उनका अधिकार देकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनमें आशा और विश्वास का भाव जगाया है। आज देश का हर वर्ग चट्टान की तरह नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता व नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है – अलका सिंह

प्रदर्शनी कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सारे पहलुओं को तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को बताया जायेगा। भारतीय संस्कृति के संवाहक प्रधानमंत्री मोदी ने देश को अपनी मूल जड़ों से जोड़ हर क्षेत्र में आगे ले जाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता व नेतृत्व में नया भारत एक विश्वशक्ति बनकर उभरा है। मोदी जी ने वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसका पूरी दुनिया सम्मान करती है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान प्रमोद शाही, निर्मला गौतम, राधेश्याम शुक्ला, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पांडेय, प्रवीण निखर, नित्यानंद पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, अभिषेक शाही, आशीष गुप्ता, मन्ना सिंह, प्रमोद पाण्डेय, रत्नाकर सिंह, विनय सिंह आदि रहे।

2-व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अस्पताल में किया फल वितरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, अरुण सिंह, शिवकुमार राजभर, रामाज्ञा चौहान, अम्बिकेश पाण्डेय, सुबोध जायसवाल, अमित सिंह, शुभम मणि, पवन मिश्र, रोहित राय, संतोष चौरसिया आदि रहे।

3-प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया रक्तदान

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन देवरिया मेडिकल कॉलेज, सलेमपुर पीएचसी तथा रुद्रपुर पीएचसी पर किया। जिसमें 185 यूनिट रक्तदान हुआ तथा 484 लोगो ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तदान शिविर में सदर भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने भी मेडिकल कालेज में रक्तदान किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, कृष्णानाथ राय, रामाज्ञा चौहान, रामअशीष प्रसाद, राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय, प्रवीण मल्ल, राजन सोनकर, तेजबहादुर पाल, सुबोध चौरसिया, संजय पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, राजेश निषाद, सुधांशु रंजन मिश्र, जयदीप त्रिपाठी, अमित सिंह, नीरज शाही, अनुपम सिंह, राहुल कुमार आदि रहे।

4-किसान मोर्चा ने किया हवन पूजन

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया के नगर मण्डल इकाई की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कचहरी चौराहे स्थित शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं ने हवन- पूजन कर पीएम के दीर्घायु होने की कामना की।

ये रहे मौजूद

हवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, अरुण मिश्र, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक मिश्र, हरीश त्रिपाठी, अजय सिंह अन्नू , नागेन्द्र सिंह, अरुण कुमार मिश्र, रितेश शर्मा, उमाकान्त पाण्डेय, सूरज मिश्र उपस्थित रहे।

Related posts

अयोध्या की तर्ज पर नैमिष तीर्थ को संवारेगी योगी सरकार : 88000 ऋषियों की तपोस्थली के विकास पर ये बोले संत

Rajeev Singh

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, भगवान बुद्ध को ऐसे किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में 2 अक्टूबर से चलेगा हर घर सोलर अभियान : लोगों को दी जाएगी ये जानकारियां, सरकार ने बनाया ये प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma

स्वतंत्रता दिवस पर 9 करोड़ ग्रामीणों को नल से जल का तोहफा देगी योगी सरकार : यूपी ने सर्वाधिक कनेक्शन देने का बनाया रिकॉर्ड

Rajeev Singh

एक्शन : देवरिया में खाद्य विभाग ने दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की, इन इलाकों में चला अभियान

Sunil Kumar Rai

दाल कारोबारियों को पोर्टल पर देनी होगी स्टॉक की जानकारी : जमाखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!