खबरेंदेवरिया

Deoria news : देवरिया में खास ढंग से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री को भेजेंगे 5 करोड़ पोस्टकार्ड

Salempur news : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने डाकबंगले में कामकाजी बैठक आयोजित की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महामंत्री रविन्द्र कौशल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए रविन्द्र कौशल ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस को बीजेपी  सेवा और समर्पण अभियान के तौर पर मनाएगी। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी। जिसमें स्वच्छता अभियान के तहत अमृत सरोवरों पर श्रमदान करना है। जल ही जीवन के तहत कैच द रेन, घर-घर सम्पर्क कर जल संरक्षण करना है।

5 करोड़ पोस्ट कार्ड भेजे जाएंगे

नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नमो ऐप पर पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल प्रदर्शनी होगी, इसे भी विभिन्न स्थानों पर दिखाया जाएगा। प्रत्येक मंडल पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटे जाएंगे। साथ ही जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। देश के सभी बूथों से पीएम नरेंद्र मोदी को उनके बधाई के 5 करोड़ पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन समारोह का भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी

बैठक को अशोक पांडेय, जयनाथ कुशवाहा, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल एवम अमरेश सिंह बबलू ने भी सम्बोधित किया। बैठक में आभार व्यक्त मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने एवं संचालन अशोक तिवारी ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विनय पांडेय, शेषनाथ भाई, रविशंकर मिश्र, बचनदेव गोंड़, विकास रौनियार, मनोज सिंह, अजय दूबे वत्स, दीपक श्रीवास्तव, रणधीर गुप्ता, त्रिवेणी गुप्ता, मन्नजय मौर्य, विनय तिवारी, रवि कुशवाहा, अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा, अवधेश मद्देशिया, अनिल ठाकुर, राघवेंद्र पासवान, अमरदत्त यादव, बृजेश कुशवाहा, यशवंत राजभर, पिंटू तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, दयाशंकर तिवारी, उमाकांत मिश्र, गीता यादव, विनय गौतम, राजेश रावत, अरविंद तिवारी, अजय गौतम, सुमित मिश्र, इंदरजीत मौर्य, वशिष्ठ यादव, रामजनम कुशवाहा, रविराज चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts

DEORIA : देवरिया पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, दर्ज हैं कई मामले

Sunil Kumar Rai

रजनीश राय बने देवरिया के नए सीआरओ : अमृतलाल बिंद का हुआ प्रमोशन, विदाई समारोह में हुए भावुक

Rajeev Singh

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 : यूपी के इकलौते विजेता देवरिया के खुर्शीद अहमद की शिक्षण शैली के सब दीवाने, पढ़ें उनका शिक्षा मित्र से राष्ट्रीय अवार्ड तक का सफरनामा

Harindra Kumar Rai

लीलापुर आईटीआई की डेडलाइन खत्म और काम अधूरा : नाराज डीएम ने लगाई फटकार, ईंटों की होगी जांच

Rajeev Singh

एक्शन : 10 जून तक अतिक्रमण मुक्त होंगी यूपी की सड़कें, बयानवीरों पर होगी कार्रवाई, सीएम ने दिए आदेश

Harindra Kumar Rai

महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहे पीएम मोदी और सीएम योगी : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!