उत्तर प्रदेशखबरें

बड़ी खबर : योगी सरकार ने करोड़ों गन्ना किसानों को दिया एक और मौका, घोषणा पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

-ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने के लिए गन्ना किसानों को मिला एक और अवसर

-अन्तिम तिथि 15 नवम्बर, 2021 तक बढ़ायी गयी

-खरीफ फसल की कटाई एवं त्योहारों में कृषकों की व्यस्तता से लिया गया निर्णय

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सरकार ने प्रदेश के करोड़ों गन्ना किसानों को एक और मौका दिया है। प्रदेश के गन्ना किसानों की सुविधा के लिए ई.आर.पी. की वेबसाइट पर ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अन्तिम तिथि को  बढ़ाकर 15 नवम्बर, 2021 करते हुए एक और अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है।

31 अक्तूबर थी तिथि

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि पूर्व में ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2021 निर्धारित की गयी थी। परन्तु खरीफ फसल की कटाई एवं त्योहारों में व्यस्तता के कारण कुछ कृषक घोषणा-पत्र भरने से वंचित रह गये।

सरकार ने लिया फैसला

इन कृषकों की सुविधा एवं विभाग के टोल-फ्री नम्बर पर किये जा रहे अनुरोध को ध्यान में रखते हुए गन्ना किसानों को घोषणा-पत्र भरने के लिए अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है। सरकार ने अन्तिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया। पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना किसान सुविधापूर्वक अपने घोषणा-पत्र ऑनलाइन भर रहे हैं।

वक्त रहते भरें फॉर्म

गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील की है कि प्रत्येक दशा में इस अन्तिम अवसर का लाभ लेते हुए आसन्न पेराई सत्र 2021-22 के लिए 15 नवम्बर, 2021 तक घोषणा-पत्र भर दें। इसके बाद घोषणा-पत्र भरने की तिथि को बढ़ाया जाना सम्भव नहीं होगा। अन्तिम तिथि तक डेक्लरेशन फॉर्म न भरने वाले गन्ना किसानों का सट्टा संचालित नहीं हो सकेगा। तिथि बीत जाने के बाद कोई सुनवाई नहीं होगी।

Related posts

खुशखबरी : देवरिया में 16 जून को आयोजित होगा रोजगार मेला, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

Mulayam Singh Yadav Death : नहीं रहे नेता जी मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

Abhishek Kumar Rai

IIT JEE Advanced Result 2022 जारी : मुंबई के आरके शिशिर बने टॉपर, 40700 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

Sunil Kumar Rai

PM KUSUM Scheme : पीएम कुसुम योजना में सोलर पम्प के लिए किसान 5 अगस्त तक करें भुगतान, जानें तरीका और क्षमतावार कीमत

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने नव निर्वाचित महापौर को दिया विकास का मंत्र : ‘कुछ अच्छा’ और ‘कुछ नया’ करने की जताई उम्मीद

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : खाद्य विभाग ने देवरिया में खराब एक कुंतल मिठाई नष्ट कराया, दर्जनों मिष्ठान केंद्रों की हुई जांच

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!