खबरेंदेवरिया

लाखों लोगों के लिए खुशखबरी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा देवरिया, एमएलए जयप्रकाश निषाद की मांग पर सीएम ने लिया एक्शन

Deoria news : देवरिया के लाखों लोगों को जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार जनपद को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) से जोड़ने की तैयारी में है। इससे लखनऊ, दिल्ली समेत दूसरे बड़े शहरों के लिए जाम मुक्त यातायात मिलेगा। साथ ही इन शहरों से देवरिया की दूरी कम हो जाएगी।

एमएलए जयप्रकाश निषाद ने की थी मांग

दरअसल जनपद के रुद्रपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जयप्रकाश निषाद ने पिछले महीने 3 अगस्त को मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी से देवरिया को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग की थी। उनकी मांग पर सीएम ने गंभीरता से विचार किया और अब उन्होंने पीडब्ल्यूडी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी देवरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक रोड की संभावनाएं तलाशें और प्रपोजल राज्य सरकार को भेजा जाए।

ये प्रस्ताव दिया था

सीएम के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक के दौरान विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा था कि जनपद से रुद्रपुर होकर गोरखपुर के गगहा, बेलपार होते हुए देवरिया को अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा सकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से देवरिया लिंक रोड जुड़ने से लखनऊ की दूरी सिमट जाएगी और सिर्फ 275 किलोमीटर रह जाएगी। एमएलए जयप्रकाश निषाद इसी सिलसिले में लखनऊ गए हैं।

जुड़ जाएगा

वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगर जनपद को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया जाए तो यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा। माना जा रहा है कि 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार इस प्रोजेक्ट का काम शुरू करा देगी। इसके तैयार होने के बाद देवरिया के निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

9 जिलों से गुजरा है

बताते चलें कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (एनएच 731) पर लखनऊ जनपद के चांदसराय गांव से आरम्भ हुआ है। यह महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे यूपी-बिहार बॉर्डर से 18 किमी पहले एनएच-19 पर गाजीपुर जिले के हैदरिया गांव में समाप्त हुआ है। 6 लेन के इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 340.824 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ, मऊ और गाजीपुर को जोड़ता हुआ गुजरा है।

Related posts

टीएचआर गौरीबाजार का हाल देख सीडीओ ने जताई नाराजगी : दिए ये आदेश

Rajeev Singh

इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण बना ‘हर घर जल’ गांव : मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति ने किया अवलोकन, मेहमानों ने ऐसे उठाया लुत्फ

Rajeev Singh

भाजपाइयों ने लोगों में बांटा तिरंगा : नागरिकों से की ये अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

UP TET 2022 Result : यूपी टीईटी परीक्षा में पास हुए 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ऐसे देखें रिजल्ट

Abhishek Kumar Rai

भारत विकास परिषद के 60 वर्ष पूरे : देवरिया शाखा ने मनाया स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि डॉ राजेश बरनवाल ने बताए 5 मूल मंत्र

Abhishek Kumar Rai

शुभारंभ : पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देंगे, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!