खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : डीएम ने अरुण कुमार को सलेमपुर का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया, गुंजन द्विवेदी बनीं कुशीनगर की मुख्य विकास अधिकारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बीते दिनों नियुक्त देवरिया के अपर उप जिलाधिकारी और मजिस्ट्रेट अरुण कुमार (Arun Kumar) को सलेमपुर का मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी नियुक्त किया है। सलेमपुर में इससे पहले गुंजन द्विवेदी इस पद पर जिम्मेदारी निभा रही थीं। लेकिन उन्हें पड़ोसी जिले कुशीनगर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर प्रोन्नत करते हुए भेजा गया है। इससे सलेमपुर में यह पद रिक्त हो गया था।

आदेश जारी हुआ
प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 23 अगस्त को सलेमपुर की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी गुंजन द्विवेदी का स्थानांतरण अन्य जनपद में होने से जनहित में अरुण कुमार अपर उप जिलाधिकारी देवरिया सदर का स्थानांतरण सलेमपुर में उप जिलाधिकारी और मजिस्ट्रेट के पद पर किया गया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी स्वीकृति दी है। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व कार्यालय से आदेश जारी हुआ है।

3 के कार्यक्षेत्र बदले
बड़ी बात यह है कि इसी महीने 21 अगस्त को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 3 उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया था। इसमें भाटपार रानी में एसडीएम के पद पर नियुक्त अरुण कुमार भी शामिल हैं। सिर्फ 4 दिन पहले ही उन्हें देवरिया में अपर उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया था। अब वह सलेमपुर में अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

Related posts

DEORIA BREAKING : आत्महत्या के इरादे से देवरिया में गंडक नदी में कूदा युवक, तलाश जारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 8 जून को वेटेनरी क्लीनिक का करेंगे शिलान्यास, मिलेगा बेहतर इलाज

Harindra Kumar Rai

Ganga Expressway के काम में आई तेजी : मंत्रालयों से मिली सभी स्वीकृति, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Harindra Kumar Rai

जर्जर विद्यालयों को दुरुस्त करेगी योगी सरकार : 75 प्रतिशत राशि कराएगी मुहैया, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिला बम्पर प्लेसमेंट और पैकेज, इन कंपनियों ने दिया ऑफर

Abhishek Kumar Rai

अंबेडकर जयंती पर ग्रेटर नोएडा में जुटे अधिवक्ता : विश्व हिन्दू परिषद की संगोष्ठी में उठा धर्मांतरण का मुद्दा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!