उत्तर प्रदेशखबरें

UP Elections 2022 : प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान- सरकारी नौकरी में 40 फीसदी महिलाओं की होगी भर्ती, बस में फ्री यात्रा करेंगी नारी शक्ति

Uttar Pradesh : प्रदेश का राजनीतिक समीकरण बिगाड़ने के लिए कांग्रेस ने एक और बड़ा ऐलान किया है। दरअसल पार्टी महिला मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए उनसे जुड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो सरकारी नौकरियों में 40 फ़ीसदी महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी।

नारी शक्ति के लिए आरक्षित सीटें रखी जाएंगी। साथ ही प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव 40% महिलाओं को टिकट देने का ऐलान कर चुकी हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर (Gorakhpur) में भी प्रियंका ने महिला शक्ति को साधने के लिए कई बड़े ऐलान किए थे।

आज सुबह प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा की राजनीति जनता को पीड़ा देने और जनता पर प्रहार करने की राजनीति है। कांग्रेस पार्टी ने उप्र की जनता के लिए प्रगति और परिवर्तन की प्रतिज्ञाएं की हैं। उप्र की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर –

  • -सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे
  • -प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त
  • -आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रुपये का मानदेय मिलेगा
  • -नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होगी
  • -1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दिया जाएगा
  • -उप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।
  • – 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी
  • -किसानों का कर्ज माफ होगा
  • -गेहूं-धान का दाम 2500 और गन्ने का 400 किया जाएगा
  • -10 लाख तक मुफ्त इलाज होगा
  • -आर्थिक बदहाली दूर करने के लिए हर परिवार को 25000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी
  • -महिलाओं को 40% टिकट
  • -लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी

टिकट देने का किया था ऐलान

बताते चलें कि बीते 19 अक्टूबर को प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर ऐतिहासिक ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार बनने पर छात्राओं की जरूरतों को देखते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की थी।

150 से ज्यादा सीटों पर महिलाओं को मिलेगा टिकट!

403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में कुल 14 करोड़ 16 लाख से मतदाता हैं। इसमें करीब 6 करोड़ 47 लाख के करीब महिला वोटर हैं। प्रियंका के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि प्रदेश की 161 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। जानकारी के मुताबिक यूपी के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि कोई राजनीतिक पार्टी महिलाओं पर इतना बड़ा दांव खेलेगी। वहीं पार्टी के कई बड़े नेता इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि कांग्रेस 2022 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के चेहरे पर लड़ेगी।

Related posts

पलटवार : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- माफियाओं के दम पर सरकार चलाने वालों को हो रहा दर्द

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में लगे 26.59 लाख पौधे : राज्य मंत्री और नोडल अधिकारी ने किया पौधारोपण, डीएम ने लगाया कनकचंपा का पौधा

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : यूपी में फ्री हुआ इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन, हर जिले में बनेंगे 20 चार्जिंग स्टेशन

Sunil Kumar Rai

रोग के लिहाज से देवरिया के 23 गांव संवेदनशील : डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, 1 अप्रैल से शुरू होगा…

Sunil Kumar Rai

Lok Adalat : 13 अगस्त को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायाधीशों ने अधिकारियों संग बैठक की

Abhishek Kumar Rai

Kisan Diwas 2022 : देवरिया में किसान मेले में कृषकों के लिए लगे स्टॉल, विभिन्न विभागों ने दिखाई प्रदर्शनी  

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!