खबरेंदेवरिया

DEORIA : निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज के निरीक्षण में डीएम और एसपी को मिली कमियां, हुई कार्रवाई

-जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेज का दौरा।

-निर्माण स्थल पर लापरवाही बरतने पर एक्सईएन को लगाई फटकार

-साइट इंचार्ज की तैनाती न होने पर जताई नाराजगी, एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने विकास खंड रुद्रपुर, ग्राम पंचायत नगवा खास में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया।

निर्माण स्थल पर लापरवाही मिलने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और निर्माण कार्य को शासन की मंशानुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।

फटकार लगाई

जिलाधिकारी शनिवार को अपराह्न निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था आवास विकास परिषद के एक्सईएन को शासकीय परियोजना का बोर्ड न लगाये जाने के लिए फटकार लगाई।

मई तक पूरा होना था

इसके पश्चात उन्होंने परियोजना के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिसमें उन्हें पता चला कि कार्यारम्भ अप्रैल 2021 में होकर मई 2022 तक इसे पूर्ण किया जाना था। समय सीमा पूर्ण हो जाने के बावजूद मौजूदा कार्य अभी तक 75 प्रतिशत भी पूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि वित्तीय पारदर्शिता और कार्य की प्रगति संतोषजनक है, तो इसका प्रकटन करने में किसी को भी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच भी की।

जानकारी उपलब्ध कराई है अथवा नहीं?

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद एक्सईएन से साइट इंचार्ज की तैनाती न होने और कार्य की धीमी प्रगति के लिए स्पष्टीकरण मांगा। एक्सईएन के स्टाफ की कमी का हवाला देने पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि वे लिखित रूप से यह अवगत कराएं कि स्टाफ की कमी के बावजूद किन परिस्थितियों में उन्हें इतना महत्त्वपूर्ण एवं संवेदनशील कार्य सौंपा गया है। क्या इस तथ्य से उन्होंने समय रहते उच्च एजेंसियों को जानकारी उपलब्ध कराई है अथवा नहीं?

निर्देशित किया

सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी और जिला विद्यालय निरीक्षक को संबंधित कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराए जाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय, जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Rojgar Mela : देवरिया में 17 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी, जानें शर्तें

Sunil Kumar Rai

राजनीति : बसपा प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति बनने से किया इनकार, बताई ये वजह

Abhishek Kumar Rai

खाद्य विभाग का अभियान : टीम ने तरकुलवा और खुखुंदू समेत 8 स्थानों पर की जांच, 3 सैंपल भेजे गए, मिली ये गड़बड़ी

Sunil Kumar Rai

महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटा देवरिया प्रशासन : डीएम और एसपी ने की बैठक, पढ़ें सभी प्रबंध

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : देवरिया नगर पालिका विस्तार को मंजूरी मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे और बांटी मिठाई

Abhishek Kumar Rai

काशी से कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद : प्रियंका गांधी ने कहा- किसानों की कातिल सरकार कैसे करेगी इंसाफ

Shweta Sharma
error: Content is protected !!