खबरेंदेवरिया

Deoria News : सीडीओ ने 3 अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, पीडब्ल्यूडी से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

-सीडीओ ने की शासन से निर्धारित नवीन 37 प्रपत्रों से संबंधित विकास कार्य की समीक्षा बैठक
-अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवरिया को बिना किसी कारण के बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Deoria News : मुख्यमंत्री की मण्डलीय समीक्षा बैठक के लिए शासन से निर्धारित नवीन 37 प्रपत्रों से संबंधित विकास कार्य की समीक्षा बैठक बुधवार को विकास भवन के गाँधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने की।

कारण बताओ नोटिस जारी
अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), परियोजना अधिकारी डूडा और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवरिया बिना किसी कारण के बैठक में अनुपस्थित पाये गये। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।

उत्तरदायित्व तय करें
मुख्य चिकित्साधिकारी को गोल्डेन कार्ड, नसबन्दी के कार्यक्रमों में खराब प्रगति के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि उप मुख्य चिकित्साधिकारी (नोडल ) का स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत करें। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर की सूची न उपलब्ध कराने तथा 06 खराब बायो मेडिकल इक्यूपमेंट के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अवगत करायें। मुख्य चिकित्साधिकारी को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये।

जवाब मांगा
उपायुक्त स्वतः रोजगार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये गये । जिला पूर्ति अधिकारी को रिक्त दुकानों का प्रस्ताव इस माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को दीर्घ कालीन ऋण वसूली में खराब प्रगति के लिए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये गये।

15 दिन में रिपोर्ट करेंगे
अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग को नई सड़कों के निर्माण में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर 15 दिन में प्रगति कर अवगत कराने के निर्देश दिये गये। परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम को प्यासी मझौली मार्ग पर छोटी गण्डक नदी सेतु व खरवनिया पर छोटी गण्डक सेतु का निर्माण 31 दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मिली ये जिम्मेदारी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि गौशालाओं का स्वयं निरीक्षण कर, ईयर टैगिंग का कार्य पूर्ण करायें। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये गये कि पूर्व दशम / दशमोत्तर छात्रवृत्ति में विद्यालय द्वारा ऑनलाइन किये गये फार्मों की प्रगति से प्रतिदिन अवगत करायें।

Related posts

देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर सुनी मन की बात

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री ट्रायल बैठक, जनपद के सभी तहसीलदारों को निर्देश जारी

Abhishek Kumar Rai

Ayodhya Traffic Update : दीपोत्सव पर अयोध्या में कई मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग के लिए भी स्थान तय, जाने से पहले जान लें

Satyendra Kr Vishwakarma

सिख गुरुओं की गाथा किताबों में पढ़ाई जाएगी, सीएम योगी बोले- धर्म के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!