खबरेंदेवरिया

Partition Horrors Remembrance Day : देश के बंटवारे में जान गंवाने वाले लाखों लोगों की याद में निकला मौन जुलूस, राज्य मंत्री और डीएम ने की अगुवाई

-विभाजन विभीषिका दिवस पर निकला मौन जुलूस

-विभाजन की कीमत चुकाने वाले लाखों अनाम व्यक्तियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना हमारा नैतिक दायित्व : राज्य मंत्री

-विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का जीआईसी में हुआ आयोजन, उमड़े लोग

-राष्ट्र की एकता व अखंडता सुरक्षित रखने की दिलाई शपथ

Deoria News : विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर 1947 के ऐतिहासिक विभाजन में अपनी जान गंवाने वाले लाखों व्यक्तियों के सम्मान में रविवार को एक मौन जुलूस का आयोजन ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam) एवं जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के नेतृत्व में किया गया।

मौन जुलूस न्यू कॉलोनी स्थित पार्क से प्रारंभ होकर जलकल रोड, कोतवाली रोड होते हुए जीआईसी पहुंची। जहां विभाजन की त्रासद गाथा को व्यक्त करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन लोगों ने किया। मौन जुलूस में विभाजन की विभीषिका झेलने वाले सिंधी एवं पंजाबी, उनके वंशज सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

लाखों लोग विस्थापित हुए

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बताया कि 1947 में भारतीय उपमहाद्वीप में लोगों का बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ था। लगभग 10 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। 60 लाख से अधिक लोग पश्चिमी पंजाब, सिंध से आये थे। बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए और उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। महिलाओं के साथ बर्बरता की गई। ऐसे में उन अनाम व्यक्तियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना हमारा नैतिक कर्तव्य है, जिन्होंने देश के विभाजन की कीमत चुकाई।

उद्घाटन सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने किया

विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जीआईसी में एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने किया। विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन किया

प्रदर्शनी में विभाजन से जुड़े राष्ट्रीय अभिलेखागार के अभिलेखों का प्रदर्शन किया गया है। विभाजन में अंग्रेजों की भूमिका, मुस्लिम लीग की भूमिका, विभाजन के दौरान अनिश्चित भविष्य की यात्रा करते लोग, तत्कालीन प्रेस का नजरिया, महिलाओं के साथ हुई हिंसा की भयावहता को उकेरते चित्र शामिल हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

शपथ दिलाई गई

इस मौके पर लोगों को राष्ट्र की एकता व अखंडता सुरिक्षत रखने के लिए शपथ भी दिलाई गई। विभाजन विभीषिका मौन जुलूस के उपरांत जिलाधिकारी ने भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजू मणि, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, एसडीएम सौरभ सिंह, डीआईओएस विनोद कुमार राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : देवरिया में 13 अपूर्ण आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सीडीओ ने तय की डेडलाइन, 4 कर्मियों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

सख्ती : नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए जारी हुई गाइडलाइंस, धारा 144 रहेगी प्रभावी, जानें सभी पाबंदियां

Harindra Kumar Rai

Deoria News : डूडा देवरिया ने निकाली बाइक तिरंगा रैली, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai

यूपी के युवाओं के सपनों में रंग भरेंगे सैनिक स्कूल : हर मंडल में प्रस्तावित विद्यालय बनेंगे इसका जरिया

Shweta Sharma

खेल और खिलाड़ियों को लेकर लोगों की धारणा में आया बदलाव : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम : देवरिया में 25 कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, लोकरंग में रंगा टाउनहॉल ऑडिटोरियम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!