खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाला बाइक तिरंगा रैली, जिला प्रभारी ने किया रवाना

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ताओं के ने पुरवा चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड, अबूबकर नगर, तहसील गेट, नगर पालिका, ओवर ब्रिज होते अली नगर तक मोटरसाइकिल से तिरंगा जुलूस निकाला।

अखंडता की अटूट भावना का प्रतीक है

तिरंगा यात्रा को भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने झण्डी दिखा पुरवा चौराहे से रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देशवासियों में जिस प्रकार का जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, वह राष्ट्र की एकता और अखंडता की अटूट भावना का प्रतीक है। यह भावना अमृतकाल में भारतवर्ष को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है। भारत का तिरंगा केवल तीन रंगों को ही स्वयं में नहीं समेटे है। हमारा तिरंगा, हमारे अतीत के गौरव, वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा और भविष्य के सपनों का भी एक प्रतिबिंब है।

ये रहे शामिल

इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष शमशुद्दीन अहमद, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, असलम अन्सारी, मुहम्मद साजिद, नसीम मंसूरी, शरीफ अली, मुगले आजम, संजय सिंह, राजेश जायसवाल, अजीमुल्लाह, आरिफ अंसारी, मुस्तकीम अन्सारी, जमाल हुसैन खान, ऐजाज अहमद शेख, जमरुद्दीन सिद्दिकी, ईश मुहम्मद, शमशेर अली, नूर आलम अंसारी आदि रहे।

Related posts

बड़ी खबर : सपा ने आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह समेत इन अफसरों को हटाने की मांग की, प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : घंटों गुल रही 100 घरों और 50 दुकानों की बिजली, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 7 अगस्त को प्रतिभा सम्मान समारोह में दम दिखाएंगे 500 से अधिक प्रतियोगी, सभी हस्तियां रहेंगी मौजूद

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दो सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी : सीडीओ ने 2 दिन में लक्ष्य पूरा करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

सूचना प्रसारण मंत्रालय की चेतावनी : सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने से बाज आएं टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, पढ़ें पूरी एडवाइजरी

Sunil Kumar Rai

एसपी संकल्प शर्मा ने दिए सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी के टिप्स : डीएम बोले-बेटियों के लिए कुछ असंभव नहीं

Shweta Sharma
error: Content is protected !!