खबरेंदेवरिया

Deoria News : आरएसएस के रक्षाबंधन कार्यक्रम में सनातनी संस्कारों पर हुई चर्चा, प्रांत प्रचारक और खंड संघचालक ने बताई महत्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Deoria News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि ‘रक्षा सूत्र हमारे सनातनी संस्कारों का प्रमुख आधार है।’ वह मंगलवार को आरएसएस द्वारा नगर के स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों से खचाखच भरे गोकुल मैरिज हाल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर राजा बलि व भगवान विष्णु, इंद्र एवं उनकी पत्नी शचि जैसे अनेक प्रसंगों का वर्णन कर रक्षाबंधन के महत्व को रेखांकित किया।

परंपराओं को व्यापक तरीके से अपनाने की अपील की
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक एवं वरिष्ठ पत्रकार सरदार दिलावर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजपूत योद्धा जब युद्ध क्षेत्र में जाते थे, तो उनकी महिलाएं इसी रक्षा सूत्र से उनके दिग्विजय की कामना करती थीं और वह सफल भी होती थीं। उन्होंने सभी से भारतीय त्योहारों की परंपराओं को व्यापक तरीके से अपनाने की अपील की।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह करुणेश सिंह, जिला प्रचारक अखिलेश्वर जी, नगर संघचालक दीनदयाल मिश्र, नगर कार्यवाह मदन मोहन, डॉ राजेश शर्मा, वाचस्पति, विकास, नवीन मिश्रा, रामनाथ, नितिन, सर्वेश, धीरज, वर्षा प्रजापति, कनक, तेतरी देवी, डॉ अरविंद पाण्डेय, राधेश्याम माली आदि की गौरवमयी उपस्थिति रही।

Related posts

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लिया गेंहू क्रय केंद्र का जायजा : जानें क्या मिली जमीनी हकीकत

Swapnil Yadav

खास खबर : 63 पाकिस्तानी परिवारों के मसीहा बने मुख्यमंत्री योगी, 38 साल का इंतजार किया खत्म, जानें सीएम ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

मछली पालन से सालाना 25 लाख कमा रहा देवरिया का यह किसान : डीएम ने केंद्र का किया दौरा, युवाओं से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

देवरिया की कोर्ट ने 29 साल बाद 41 अभियुक्तों को सुनाई सजा : एक को उम्र कैद, पढें पूरा मामला

Rajeev Singh

Deoria News : किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शुरू हुआ कॉल सेंटर, डीएम ने 3 दर्जन कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : धान क्रय एजेंसियों को दो दिन का अल्टीमेटम, काम पूरा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!