खबरेंदेवरिया

Lok Adalat : देवरिया में विशेष लोक अदालत में सुलझाए गए 10 वाद, जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने सफल आयोजन के लिए दिया धन्यवाद

Deoria News : उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जेपी यादव के आदेशानुसार शनिवारको आर्बिटेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जेपी यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदिरा सिंह, नोडल अधिकारी लोक अदालत संजय कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दुबे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश पटेल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाश्वत पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दुबे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया इशरत परवीन फारुकी एवं अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया।

इन्होंने निस्तारित किए मामले

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने 4 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्दिरा सिंह ने 1 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने 02 वाद का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाश्वत पांडेय ने 01 वाद का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार ने 2 वाद का निस्तारण किया। इस विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण उपस्थित रहे।

धन्यवाद दिया

जनपद न्यायाधीश जेपी यादव के अथक प्रयास से इस विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

Deoria News : वरिष्ठ अफसरों से मिला भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा और बनी ये सहमति

Satyendra Kr Vishwakarma

Scholarship Application : छात्रवृत्ति के लिए जारी हुआ टाइम टेबल, शैक्षणिक संस्थानों को पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया, जानें

Satyendra Kr Vishwakarma

सीडीओ की चेतावनी : पेंशन योजनाओं में इस महीने नहीं हुआ सुधार तो होगी कार्रवाई, देवरिया के ये ब्लॉक पिछड़े

Rajeev Singh

बड़ी खबर : सीएम आदित्यनाथ ने कुशीनगर में तैयारियों का लिया जायजा, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

बापू इंटर कॉलेज में डीएम और एसपी ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह : तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

Satyendra Kr Vishwakarma

Delhi-Dehradun Expressway पर बन रहा एशिया का सबसे लंबा और ऊंचा वन्यजीव गलियारा, पढ़ें पूरी खासियत

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!