खबरेंदेवरिया

समाधान दिवस : 6 अगस्त को कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मिलेगा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, जिले के सभी अधिकारी रहेंगे मौजूद

-डीएम की अध्यक्षता में 6 अगस्त को सलेमपुर में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण सामाधान दिवस में कैम्प लगाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड किया जाएगा जारी
-डीएम ने कैंप के आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को दिया आवश्यक निर्देश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया है कि जनपद में दिव्यांगजनों के हितों को सम्बंधन के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए दिव्यांगजनों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड सहज तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 6 अगस्त, शनिवार को तहसील सलेमपुर (Tehsil Salempur) में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण सामाधान दिवस (sampurna Samadhan Diwas) में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम कैम्प लगाकर दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडीकार्ड जारी करेगी।

समय से पहुंचे संबंधित
इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मेडिकल बोर्ड के सभी सदस्य अनिवार्य रूप से 09:30 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस के निर्धारित स्थल पर उपस्थित होंगे। सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी, मेडिकल टीम व दिव्यांगजनों को बैठने, यूडीआईकार्ड निर्गत किये जाने के लिए कम्प्यूटर प्रिंटर व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायेगें।

10 बजे तक बने पहला आईडी कार्ड
मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सुबह 10:00 बजे तक उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में पहला यूडीआईडी कार्ड जारी हो जाए। प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया यह सुनिश्चित कराएं कि ईएनटी के चिकित्सक मय पोर्टेबल आडियोमेट्रिक मशीन के साथ सुबह 9:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

पूरे जिले में होगा आयोजन
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि 6 अगस्त को तहसील सलेमपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित है, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गयी है। साथ ही उन्होंने जन सामान्य से भी अपने मामलों को प्रस्तुत कर निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सुबह 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पन्न होगा।

Related posts

मौका : आईआईएमसी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इच्छुक छात्र तुरंत करें आवेदन

Harindra Kumar Rai

‘विवाद के वक्त वह घर पर थे,’ धनेश यादव की पत्नी ने अमित शाह को बताई सच्चाई, ये मांग की

Sunil Kumar Rai

यूपी की दो विधान सभा सीटों पर होगा उपचुनाव : कार्यक्रम जारी, दांव पर आजम खान की बादशाहत

Swapnil Yadav

BR Ambedkar Jayanti 2022: डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही योगी सरकार, बाबा साहेब की जयंती पर सीएम ने ऐसे किया याद

Harindra Kumar Rai

जयराम वर्मा मर्डर : रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की, कानून-व्यवस्था को बताया फेल

Sunil Kumar Rai

UP news : वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम को ऐसे किया याद, दिव्यांगजन को दिया ये तोहफा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!