खबरेंदेवरिया

Photo Series : स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर हो रहा देवरिया में भवनों का नामकरण, दीवारों पर उकेरी जा रही शहीदों की तस्वीरें

Deoria News : आजादी का अमृत महोत्सव अभियान (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत देवरिया में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। जिला प्रशासन जन समुदाय की भागीदारी के साथ इस स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने में जुटा है। प्रशासन की पहल पर जनपद के पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों का नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जा रहा है। इन भवनों को सुसज्जित कराया जा रहा है।

तस्वीर उकेरी गई है

विकासखंड देसही देवरिया के ग्राम पंचायत डिघवा पौटवा में स्थित पंचायत भवन का नाम अमर शहीद अशफाक उल्ला खान के नाम पर किया गया है। इसी तरह तरकुलवा विकासखंड में स्थित ग्राम पंचायत सोहनरिया की दीवारों पर स्वतंत्रता सेनानियों और संसद की तस्वीर उकेरी गई है।

भगत सिंह आंगनवाड़ी केंद्र रखा गया

जनपद के गौरी बाजार विकासखंड में स्थित सवना लक्ष्मण आंगनवाड़ी केंद्र का नामकरण शहीद भगत सिंह आंगनवाड़ी केंद्र कर दिया गया है। रामपुर कारखाना ब्लॉक में स्थित मिखमपुर आंगनवाड़ी केंद्र का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र रखा गया है।

विशेष तैयारियां की जा रही हैं

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि जनपद में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विशेष तैयारियां की जा रही हैं। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमर शहीदों के जीवन को आत्मसात करने एवं उनसे प्रेरणा प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं विद्यालयों का नामकरण स्वतंत्रता आंदोलन के महान अमर शहीदों के नाम पर किया जा रहा है। भवनों की विशेष साज-सज्जा की जा रही है।

Related posts

Deoria News : कार्यकर्ताओं के दम पर नगर निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा, संचालन समिति को मिली ये जिम्मेदारी

Rajeev Singh

Ramchandra Vidyarthi : सीडीओ ने अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के पैतृक निवास पर जाकर दी श्रद्धाजंलि

Sunil Kumar Rai

यूपी में 1.30 करोड़ से अधिक परिवारों को मिलने लगा शुद्ध पेयजल : सीएम योगी ने विंध्य-बुंदेलखंड में हर घर जल की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

Ayushman Excellence Award 2022 : स्वास्थ्य सेवा में सुधार के क्षेत्र में यूपी बना चैंपियन, देश के दूसरे राज्यों को पछाड़ा, भारत सरकार ने दिया सम्मान

Sunil Kumar Rai

DEORIA : पेंशन स्कीम में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक, वृक्षारोपण में 2 विकास खंड लक्ष्य से चूके, सीडीओ ने दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया : एमएलए के निर्देश के बावजूद गौरी बाजार पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज, पीड़ित पक्ष ने लगाया ये आरोप

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!