खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में मामूली कहासुनी में पड़ोसियों ने महिला को लहूलुहान किया, बाद में मौत, 4 पर केस दर्ज

Deoria News : देवरिया के गौरी बाजार थाना (Gauri Bazar Thana) क्षेत्र में फोन पर हुए मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटकर एक महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बाद में महिला की मौत हो गई।

मृतका के घर में सिर्फ बच्चे थे। मासूम बेटे की सूचना पर मायके वालों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के 4 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

बच्चों के साथ रहती थी महिला

घटना देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के उसरहवां टोले की है। यहां के निवासी राजकुमार निषाद का विवाह 15 साल पहले गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में पूनम से हुआ था। राजकुमार निषाद परिवार के भरण पोषण के लिए बाहर नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी पूनम बच्चों के साथ रहती थी।

लाठी डंडों से पीटा

ग्रामीणों का कहना है कि पूनम का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम दोनों में विवाद शुरू हुआ। इसके बाद कुछ लोग लाठी डंडा लेकर महिला के दरवाजे पर पहुंचे और उसे पीटकर लहूलुहान कर दिया। अकेली डरी घायल महिला बच्चों के साथ घर के भीतर चली गई।

मासूम ने कॉल कर जानकारी दी

मंगलवार की सुबह महिला के मासूम बेटे विराट ने अपनी ननिहाल में कॉल कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्वजन मृतका के घर पहुंचे। मायके पक्ष ने शिकायत में कहा है कि जब वह मृतका के घर पहुंचे, तो वह लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

मुकदमा दर्ज हुआ

इसके बाद मृतक महिला के भाई अभिषेक की तहरीर पर गौरी बाजार पुलिस ने गांव के ही अशोक, अनिल पुत्र सत्यनारायण, दीपक पुत्र अमरनाथ समेत 4 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्दी उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

Related posts

Gandhi Jayanti 2022 : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

Sunil Kumar Rai

भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर : डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विकास भवन से शुरू होकर…

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में 67 लेखपालों का हुआ क्षेत्र परिवर्तन, लिस्ट जारी

Harindra Kumar Rai

B. ed Entrance Exam 2022 : बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, ये प्रतिबंध लागू रहेंगे

Harindra Kumar Rai

जिलाधिकारी ने बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप : लोगों से की ये अपील, 2 जून तक देवरिया में चलेगा अभियान

Sunil Kumar Rai

नगर निकाय चुनाव : योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को दी मंजूरी, 11 अप्रैल को होगी सुनवाई

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!