खबरेंदेवरिया

BREAKING : जान देने के इरादे से देवरिया में व्यक्ति ने छोटी गंडक नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Deoria News : देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में घर से नाराज एक युवक ने आज आत्महत्या करने के इरादे से छोटी गंडक नदी (Chhoti Gandak) में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने समझदारी दिखाई और तेज बहाव में उतर कर उसकी जान बचाई। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया।

भाटपाररानी विधानसभा के खामपार थाना क्षेत्र के वीरमा पट्टी गांव का रहने वाला सत्यनारायण कुशवाहा (42 वर्ष) पुत्र लालजी कुशवाहा किसी बात पर घर से नाराज था। हालांकि परिजनों को यह बिल्कुल आशंका नहीं थी कि वह आत्महत्या करने जैसे बड़ा कदम उठाएगा।

लोगों ने बचाया
स्वजनों से नाराज व्यक्ति ने जनपद के भटनी क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नदी में कूदते देखा, तो बचाने के लिए नदी में उतर गए। बड़ी मुश्किल से उसे किनारे लाया गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों को सौंपा
सूचना मिलने पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। बाद में व्यक्ति को समझा-बुझाकर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। इस घटना से परिजन हैरान हैं। उनका कहना है कि मामूली कहासुनी में सत्यनारायण कुशवाहा ने इतना बड़ा कदम उठाया। अच्छा हुआ कि लोगों ने उसे कूदते देख लिया और उसकी जान बचा ली।

Related posts

साइबर क्राइम के खिलाफ सीएम योगी का जबरदस्त एक्शन : हर थाने पर हेल्प डेस्क…

Sunil Kumar Rai

बंदी के बावजूद बढ़ी आय : अनुमान से 5 लाख करोड़ ज्यादा टैक्स हुआ जमा, जानें कैसे

Abhishek Kumar Rai

चार्जर ने ली जान : देवरिया में मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ब्लॉक दिवस में मिलीं 14 शिकायतें, सीडीओ रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान  

Abhishek Kumar Rai

यूपी में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स को बढ़ावा देने का बना खास प्लान : सीएम योगी ने जनता को दी ये सौगात

Sunil Kumar Rai

विलुप्त होती लोक कलाओं को पुनर्जीवन देगी योगी सरकार : कलाकारों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!