उत्तर प्रदेशखबरें

उपलब्धि : लखनऊ यूनिवर्सिटी को नैक से ग्रेड ए + + रैंकिंग मिली, बना प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ यूनिवर्सिटी

Uttar Pradesh : सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ (University of Lucknow) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (National Assessment and Accreditation Council – नैक) से ‘ग्रेड ए + +’ रैंकिंग प्रदान किए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। नैक द्वारा विश्वविद्यालय को ‘ग्रेड ए + +’ रैंकिंग प्रदान किया जाना प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।

हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी
सीएम ने कहा कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल जी के मार्गदर्शन में राज्य के सभी विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षा संस्थान बेहतर श्रेणी प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों को नैक में उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है
यह जानकारी देते हुए मंगलवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा प्रदान करके प्रदेश एवं देश के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है।

उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं
विश्वविद्यालय में अध्ययन तथा शोध की दिशा में विशिष्ट प्रयास किए गए हैं। विगत 05 वर्षों में प्रदेश में प्रत्येक स्तर की शिक्षा को सुदृढ़ किया गया, जिसके उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।

Related posts

Deoria News : 19 जून से शुरू होगा मुफ्त राशन का वितरण, इस तिथि तक चलेगा

Abhishek Kumar Rai

150 दिन में 3500 किमी का सफर : देश की सबसे लंबी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने लोगो और टैगलाइन जारी किया, राहुल गांधी करेंगे अगुवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : पकड़ी वीरभद्र गांव की पूर्व प्रधान ने कबूला भ्रष्टाचार, होगी रिकवरी और कानूनी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

कारोबार : इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 3 गुना बढ़ी, टाटा ने इस सेगमेंट में किया कमाल

Abhishek Kumar Rai

UP TET 2021 परीक्षा : सीएम योगी ने दिए ये सख्त आदेश, इन लोगों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Harindra Kumar Rai

भारत के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ : विदेश में भी मची धूम, जानें जनता ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!