खबरेंदेवरिया

Kargil Vijay Diwas : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधे लगाकर शहीदों को किया नमन, कहा – देश साहसी सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा

कारगिल विजय सेना के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक- विजय लक्ष्मी

Deoria News : कारगिल युद्ध (Kargil War) में मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो हमारे जांबाजों को हमेशा प्रेरणा दे रहे हैं। कारगिल विजय भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। आज का दिन गौरवान्वित होने के साथ ही हमारे जवानों की वीरता का स्मरण कर उसका सम्मान करने का भी दिन है।

साहसी सपूतों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा

ये बातें प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay Laxmi Gautam) ने कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) पर भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से शहीदों की याद में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधे रोपित करने के बाद जीआईसी इंटर कालेज में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कही। उन्होंने कहा कि अपनी बहादुरी से कारगिल से दुश्मनों को खदेड़कर फिर तिरंगा लहराने वाले जवानों को हृदय से नमन करती हूं। मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।

देश गर्व से सदैव स्मरण कर प्रेरणा लेता रहेगा

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान, सेनाओं के शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। मातृभूमि के स्वाभिमान एवं गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के अमर सपूतों को कोटि-कोटि नमन। वीर शहीदों के बलिदान को देश गर्व से सदैव स्मरण कर प्रेरणा लेता रहेगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अमरनाथ सिंह, हरीश त्रिपाठी, बिजेन्द्र चौहान, अरुण मिश्र, राजेश कुशवाहा, भुनेश्वर मिश्र, विवेक मणि, प्रधानाचार्य जीआईसी महेन्द्र प्रसाद, उप प्रधानाचार्य शैलेश उपाध्याय, गोविंद सिंह, विश्राम प्रसाद, मंजू कुमारी, संदीप कुमार, शिवगतुल्ला, हरी मिश्र, रामायन प्रसाद जायसवाल, ओपी शर्मा, डीके मौर्या, आरके प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया : कोरोना के 16 नए मामले मिले, नवोदय विद्यालय का छात्र भी संक्रमित मिला

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : पुलिस पर फायरिंग करने वाला बाइक लिफ्टर गैंग का बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटर साइकिल बरामद

Abhishek Kumar Rai

मां बनी हत्यारिन ! देवरिया में छोटी गंडक नदी में मिला एक मासूम बच्ची का शव, दूसरी की तलाश तेज, पिता ने पत्नी को बताया कातिल

Sunil Kumar Rai

जरूरी खबर : निराश्रित महिला पेंशन धारक 13 सितंबर तक कराएं आधार वेरिफिकेशन, लापरवाही हुई तो नहीं मिलेगी अगली किस्त, देवरिया में 16 हजार से ज्यादा लंबित

Shweta Sharma

मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कर युवाओं को प्रेरित करेगी योगी सरकार : स्वतंत्रता दिवस पर पंचायत स्तर पर होंगे ये खास आयोजन

Sunil Kumar Rai

सावन में अब तक 88 लाख शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का किया पूजन : छठे सोमवार तक संख्या 1 करोड़ से होगी पार

Shweta Sharma
error: Content is protected !!