खबरेंदेवरिया

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने रामपुर बुजुर्ग में बन रहे अमृत सरोवर का किया निरीक्षण, बीडीओ को दिए ये आदेश

-15 अगस्त को चिन्हित अमृत सरोवरों पर होगा ध्वजारोहण

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma IPS) ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दृष्टिगत रामपुर बुजुर्ग ग्राम पंचायत स्थित अमृत सरोवर स्थल का निरीक्षण किया।

पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिन्हित अमृत सरोवर स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बीडीओ आनंद प्रकाश को अमृत सरोवर से जुड़े समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। साथ ही इससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

ट्री-गार्ड लगाने का निर्देश दिया

डीएम ने ग्रामीणों के बैठने के लिए बेंचों की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही सोलर स्ट्रीट लाइट तथा ग्रामीणों के टहलने के लिए पाथ-वे बनाने का काम प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर के किनारे वृक्षारोपण भी किया तथा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने का निर्देश भी दिया।

भव्यता के साथ मनाने जा रही है

डीएम ने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ अत्यंत भव्यता के साथ मनाने जा रही है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चिन्हित अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी/आश्रित तथा अमर शहीदों के परिजनों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

Related posts

NAS 2021: एनएएस 2021 में एक लाख से ज्यादा स्कूलों के 34 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा, जारी हुई रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया में इस दिन से शुरू होगा ऑपरेशन कब्जा मुक्ति : अवैध अतिक्रमण पर होगी कड़ी कार्रवाई

Rajeev Singh

राजधानी लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर सहित 3 शहरों में बढ़े कोरोना मरीज : सीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Lumpy skin disease : देवरिया में पशुओं के मेले पर रोक, लम्पी स्किन रोग से बचाव के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय, जानें संक्रमण के लक्षण

Sunil Kumar Rai

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर बवाल : देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कहा – माफी मांगें सोनिया गांधी

Sunil Kumar Rai

अंग्रेजी पेपर लीक मामला : माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर रासुका के तहत कार्रवाई हुई, 52 आरोपी गिरफ्तार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!