खबरेंपूर्वांचल

आजमगढ़ में बोले अखिलेश यादव – साढ़े चार साल भाजपा ने बांटा धोखे का टैबलेट

Azamgarh News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज आजमगढ़ (Azamgarh) में छात्रा-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर जमकर हमला बोला। हालांकि भाजपा भी उनके खिलाफ हमलावर है और उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड कराने में लगी है।

बच्चों के बीच पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, आज़मगढ़ के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित करके, उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना बहुत अच्छा लगा। प्रतिभा का सम्मान देश का भविष्य बनाता है। जो भाजपा सरकार स्वयं बुरे नंबरों से फ़ेल से हो गयी है, वो अच्छे नंबरों से पास होनेवालों का सम्मान क्या करेगी। जब तक हमारा नौजवान सपने नहीं देखेगा, तब तक हमारा देश तरक्की नहीं कर सकता। ना खुशहाल हो सकता है। इन्हें नौकरी, रोजगार चाहिए। इसलिए एक बार फिर लैपटॉप पाने वाले बच्चों को बधाई देते हैं।

भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में लिखा था कि वो बच्चों को लैपटॉप, टैबलेट और फ्री डेटा देंगे। भाजपा को याद दिलाने के लिए मैंने आज बच्चों में लैपटॉप और टैबलेट बांटा है। राज्य की भाजपा सरकार ने 4.5 साल का समय काटा है और यूपी के विकास को रोका है। आज हम बच्चों को इसलिए लैपटॉप दे रहे हैं। हम भाजपा को याद दिलाना चाहते हैं कि उन्होंने लैपटॉप देने का वादा पूरा नहीं किया। हम विश्वास दिलाते हैं कि जब सपा सरकार आएगी फिर से लैपटॉप देंगे।”

आगे बढ़ने का मौका देगा

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि जब आने वाले समय में चुनाव होगा, जब प्रदेश के भविष्य के फैसले के लिए वोट पड़ेंगे, तो आप उन्हीं की मदद करेंगे जिन्होंने यूपी को नई दिशा में ले जाने का काम किया है।” ये जो लैपटॉप मिल रहा है, यह आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका देगा। आपको पढ़ाई करने में मदद करेगा। अगर जानकारी हासिल करना चाहोगे देश-दुनिया की, अपने सब्जेक्ट की, सब आपको हासिल होगी।

Related posts

तीन दर्जन विद्यालयों में सांसद-विधायक निधि के काम अधूरे : सीडीओ ने दिया नोटिस, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

उपलब्धि : डीएम ने देवरिया अभियोजन विभाग को वितरित किया पुरस्कार प्रमाण पत्र, देश में यूपी को मिला पहला स्थान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : आरोग्य भारती की बैठक में योग पर हुई चर्चा, प्रांतीय उपाध्यक्ष ने लोगों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

गोड़धोइया नाले का गोमती रिवर फ्रंट की तरह होगा कायाकल्प : गोरखपुर में जलभराव से मिलेगी निजात, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 26 सिंतबर से शुरू होंगे ट्रायल, जाने से पहले भरना होगा फॉर्म

Abhishek Kumar Rai

पड़ताल : देवरिया के 3 विद्यालयों में नहीं मिला मानक के मुताबिक मिड डे मील, अध्यापक और शिक्षा मित्र मिले गायब, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!