खबरेंदेवरिया

DEORIA : लांच हुआ टीवी समाचार चैनल, विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मीडिया के बारे में रखे ये विचार

विधायक सुरेंद्र चौरसिया

Deoria News : विधानसभा रामपुर कारखाना (Rampur Karkhana Assembly) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र चौरसिया (Surendra Chaurasia) ने कहा कि ‘लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार मीडिया है और मेरी शुभकामना है कि ‘टीवी समाचार’ चैनल अपने इस दायित्व को बखूबी निर्वहन करेगा।’ वह टीवी समाचार के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे।

प्रशिक्षण की जरूरत है
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया का दुनिया लोहा मान गई है। किन्तु इससे जुड़े पत्रकार अप्रशिक्षित हैं। इसलिए सोशल मीडिया के पत्रकारों को अनेक तरह की दिक्कतें आ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया के पत्रकारों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है।

ये रहे मौजूद
यह आयोजन जनपद देवरिया के लाहिलपार भवानी मंदिर के विशाल प्रांगण में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार यादव, जन सूचना प्रकोष्ठ के गोरखपुर मंडल प्रभारी दीपक दीक्षित, देवरिया जिला अध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय, टीवी समाचार के प्रधान संपादक अमित कुमार, इसके जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार रावत, जिला पंचायत सदस्य विजय गौड़, पत्रकार हरिशंकर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, सुधा गौतम, रागनी विश्वकर्मा, संजना चौहान, जगदम्बा यादव सहित सैकड़ों प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे।

Related posts

पीएम मोदी पर बिलावल भुट्टो की टिप्पणी पर बवाल : देवरिया भाजपा ने जताया आक्रोश, पाकिस्तान को बताया…

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 30 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस : सेवा समाप्ति से पहले प्रशासन ने दिया ये मौका

Abhishek Kumar Rai

डीएम का सख्त आदेश : 15 नवंबर तक हर हाल में सड़कें हों गड्ढा मुक्त, लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

अब भारत में पीओके का विलय चाहते हैं वहां के लोग : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sunil Kumar Rai

Parivar Kalyan Yojana : प्रदेश के हर परिवार को नौकरी देने का प्लान तैयार, राशन कार्ड बनेगा आधार, जानें पूरी योजना

Harindra Kumar Rai

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटे कंबल, सर्द रात में सड़कों पर निकले जिलाधिकारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!