खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : देवरिया में 47 वीएलई के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, एक्शन नहीं लिया तो अफसर पर गिरेगी गाज

CDO Ravindra Kumar

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपद में समस्त अन्त्योदय कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की समीक्षा की। उन्होंने यह पाया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में 154 कैम्प लगाये गये थे, जिसमें 107 कैम्पों पर ही वीएलई (Village Level Entrepreneur – VLE) उपलब्ध रहे।

कड़ी कार्रवाई की जाएगी
शेष 47 कैम्पों में जहां वीएलई नहीं पहुंचे, उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के लिए लोकेश प्रताप यादव, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सीएससी को निर्देशित किया गया। यदि लोकेश प्रताप यादव अनुपस्थित वीएलई के विरूद्ध कार्रवाई नहीं करेंगें तो इनकी लापरवाही मानते हुए लोकेश प्रताप यादव के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए गोरखपुर जोनल मैनेजर, सीएससी को पत्र प्रेषित किया जाए।

रैंकिंग का पता कर बताएं
आशीष सिंह, डीआईएसएम, आयुष्मान भारत को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड की प्रगति में प्रदेश स्तर पर जनपद देवरिया की रैंकिंग क्या है, इसका पता लगाते हुए अवगत करायें। यदि रैकिंग का पता नहीं करते हैं, तो इनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए इनके उच्चाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाएगा। आशीष सिंह को यह भी निर्देशित किया गया कि सर्वर की समस्या उत्पन्न होने पर एसएचए से समन्वय स्थापित कर इसका निराकरण करायें।

कार्रवाई से अवगत कराएं
डॉ एसके चौधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / आयुष्मान प्रभारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि जिन 04 ब्लाकों के आरोग्य मित्र जिनका कार्य बहुत ही खराब था तथा बैठक में उपस्थित नहीं हुए थे, उनके विरूद्ध क्या कार्रवाई की गयी है, से तत्काल अवगत करायें।

सीएससी आईडी निरस्त कर दी जाएगी
बैठक में आयुष्मान मित्रों एवं जनसेवा केन्द्रों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक केन्द्र पर कम से कम 100 आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाया जाए। अन्यथा की दशा में आयुष्मान मित्र एवं वीएलई के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी सीएससी आईडी निरस्त कर दी जाएगी।

Related posts

ग्राम पंचायतों को चुननी होगी अपनी प्राथमिकता : शासन ने तय किए 9 थीम, डीएम ने मांगा ड्राफ्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी ने देवरिया के 14 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित, इन कार्यों का मिला पुरस्कार

Rajeev Singh

15 लाख में बिका यूपी दारोगा भर्ती का पेपर ! 5 सेकेंड में हल हुए 23 सवाल, सपा ने लगाए गंभीर आरोप

Rajeev Singh

DEORIA : प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में बनी सहमति, जनता का ख्याल रखें अधिकारी

Sunil Kumar Rai

सामूहिक प्रशिक्षण योजना : ओबीसी और एससी एसटी वर्ग के नागरिकों को मिलेगा खास प्रशिक्षण, चयन के लिए देवरिया में 2 दिन होगा इंटरव्यू

Abhishek Kumar Rai

समाधान दिवस में आए राजस्व और पुलिस से जुड़े सबसे अधिक मामले : डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!