खबरेंदेवरिया

देवरिया : जनजातीय समुदाय ने पीएम और जेपी नड्डा का जताया आभार, मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गोंड बोले- पार्टी ने दिया सम्मान

Deoria News : राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को एनडीए का उम्मीदवार बनाये जाने से खुश जनजातीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पहुंच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित धन्यवाद पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गोंड को दिया।

स्वप्न साकार होने जैसा है

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर है, जब जनजातीय समुदाय के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। एक मध्यम वर्गीय परिवार की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना वह पल है, जो संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के समता मूलक समाज के स्वप्न के साकार होने जैसा है।

जनजाति समुदाय का उम्मीदवार बनाया है

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने जनजाति समुदाय का उम्मीदवार बनाया है, जिससे देश में चारों ओर खुशी की लहर है। जनजातियों का सम्मान हमेशा से जितना भाजपा ने किया है, उतना किसी अन्य दलो ने नहीं किया। सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करने वाले हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस ऐतिहासिक निर्णय के लिये आभार व्यक्त करते हैं।

भेज दिया जायेगा

जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनजातीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों से मिल रहे इस धन्यवाद पत्र को तीन-चार दिन में डाक के माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया जायेगा।

धन्यवाद पत्र दिया

अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गोंड ने कहा कि आज अनुसूचित समुदाय के जनजाति समुदाय के 37 जनप्रतिनिधियों ने जनजाति समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मू को एनडीए से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने की खुशी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी को सम्बोधित धन्यवाद पत्र दिया।

समुदाय हमेशा ऋणी रहेगा

जनजातीय समुदाय के विभिन्न संगठनों और लगभग 20 जनप्रतिनिधियों ने आज मुझसे बात की है, ये कल तक अपना धन्यवाद पत्र दे देंगे। जनजाति समुदाय से देश की राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, इससे जनजातियों में बहुत उत्साह है। राष्ट्रपति पद के लिये जनजाति समुदाय का उम्मीदवार बनाकर जो सम्मान भाजपा ने जनजातियों को दिया है, समुदाय हमेशा ऋणी रहेगा।       

इन्होंने दिया धन्यवाद ज्ञापन

इस दौरान जोगम बसन्तड़िहा ग्राम प्रधान रविशंकर गोंड, श्याम नारायण गोंड ग्राम प्रधान पकड़ी बाजार, बाबूराम गोंड ग्राम प्रधान पाण्डेयपुर, रामनिवास गोंड ग्राम प्रधान सोहनीपार, राजकुमार गोंड ग्राम प्रधान बलियवां, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अरुण कुमार सिंह, जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, क्षेत्रीय सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा राजेश मिश्रा, संतोष चौहान, कृष्णा गोंड, सिद्धि विनायक गोंड, संतोष चौरसिया, सन्नी,राजन और मनीष आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ी खबर : योगी सरकार ने करोड़ों गन्ना किसानों को दिया एक और मौका, घोषणा पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

Sunil Kumar Rai

सावन के पहले सोमवार को दिखी यूपी सरकार के बेहतर प्रबंधन की झलक : प्रदेश के सभी प्रमुख शिवालयों पर रही खास तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

दु:खद खबर : देवरिया में बिजली गिरने से दो साल के मासूम की मौत, पूरा गांव गम में डूबा

Abhishek Kumar Rai

स्वास्थ्य सेवाओं में ई-गवर्नेंस के लिए यूपी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार : पहल ‘मंत्रा’ के लिए केंद्र सरकार देगी सिल्वर अवार्ड

Sunil Kumar Rai

रीजनल रैपिड रेल : 1100 इंजीनियर और 10000 मजदूर तैयार कर रहे भविष्य, जानें सीएम योगी ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में शख्स की गला रेत कर निर्मम हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!