उत्तर प्रदेशखबरें

अच्छी खबर : यूपी के 16 करोड़ गन्ना किसानों ने इस तकनीक का किया इस्तेमाल, मिल रही कई सहूलियत

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करा रही है। सहकारी गन्ना समितियों की पर्ची निर्गम एवं अन्य कार्यों में सुचिता और पारदर्शिता लाए जाने के लिए ई.आर.पी. की व्यवस्था विकसित की गई है। इस व्यवस्था में प्रदेश के गन्ना किसानों को आईटी तकनीकी से जोड़ा गया है।

ईआरपी के माध्यम से इस वर्ष लगभग 45 लाख गन्ना किसानों की बॉन्डिंग की गई। जिसमें 9.43 लाख छोटे किसान हैं और उनको 31.73 लाख पर्चियां जारी की गई हैं। इस संबंध में गन्ना विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था में छोटे गन्ना किसानों को समस्त सूचनाएं ऑनलाइन एवं ई गन्ना एप के माध्यम से समय पर उपलब्ध हो रही हैं।

गन्ना पर्ची की सूचना भी पीर्टिंग के साथ-साथ एसएमएस से किसानों को उनके मोबाइल पर तत्काल मिल रही है। इस एसएमएस पर्ची पर गन्ना तौल की सुविधा भी दी जा रही है। ई.आर.पी. के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा तौल लिपिकों का पाक्षिक हस्तांतरण किया जा रहा है। जिससे घटतौली की कुप्रथा पर रोक लगी है तथा किसानों का विश्वास विभाग के प्रति बढ़ा है।

ई.आर.पी. प्रणाली में किसानों को अपने सर्वे, सट्टा, कैलेंडर एवं पर्ची आदि की ऑनलाइन सीधी जानकारी प्राप्त हो रही है। अब तक लगभग 16 करोड़ 72 लाख बार किसानों ने ई.आर.पी. वेबसाइट पर अपनी जानकारी देखी है। 38 लाख 70 हजार किसानों ने ई-गन्ना एप डाउनलोड किया है।

Related posts

शिक्षा विभाग में बंपर ट्रांसफर : देवरिया और कुशीनगर समेत 33 जिलों के बीएसए का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

कारगिल विजय दिवस के मौके पर डीएम ने रेडक्रॉस एम्बुलेंस जनता को सौंपा : इस नंबर पर कॉल कर उठाएं लाभ

Sunil Kumar Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

Viral Video प्रकरण में सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद सस्पेंड : खेल निदेशक ने लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

जिम्मेदारी : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में उठाई आवाज, सलेमपुर को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग की

Abhishek Kumar Rai

Cannes Film Festival : कान्स में दिखाई जाएंगी ये 6 फिल्में, साइंटिस्ट नांबी पर बनी मूवी भी शामिल

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!