उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन करेगी योगी सरकार, पर्यटन क्षेत्र के लिए सीएम ने तय किए लक्ष्य, जानें

eco tourism board

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि समन्वित प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बन रहा है।

एक आकलन के अनुसार, छुट्टियों पर आने वाले पर्यटकों में से 35 प्रतिशत पर्यटकों द्वारा ईको-हॉलिडे बुक करने की संभावना अधिक होती है, जिससे ग्लोबल ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है। प्रदेश में ईको टूरिज्म की असीम संभावनाओं को आकार देने के लिए प्रयास और तेज करने की जरूरत है।

ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईको टूरिज्म को गति देने के लिए पर्यटन, सिंचाई, वन, आयुष और ग्राम्य विकास आदि विभागों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। इसके लिए प्रदेश में ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया जाना उचित होगा।

बोर्ड गठन की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी की जाए
उन्होंने कहा कि बोर्ड में सम्बन्धित विभागों के मंत्रीगणों, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, महानिदेशक/निदेशक के साथ-साथ विशेषज्ञों को भी स्थान दिया जाना चाहिए। पर्यटन विभाग को इसका नोडल विभाग बनाया जाना चाहिए। बोर्ड में भारतीय वन सेवा के योग्य अधिकारी को भी स्थान दिया जाए। बोर्ड गठन की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी की जाए।

कार्य संपादित किये जायेंगे
सीएम ने कहा कि बोर्ड द्वारा पर्यटन व सांस्कृतिक विरासत मूल्यों का प्रचार-प्रसार, आतिथ्य सत्कार हेतु स्थानीय समुदायों की कौशल क्षमता का निर्माण, पर्यटकों के लिए यात्रा कार्यक्रम तैयार करना, ईको-टूरिज्म साइट का प्रचार-प्रसार, परियोजनाओं के संचालन हेतु पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ समन्वय बनाने जैसे कार्य संपादित किये जायेंगे।

प्रभावित लोगों की सहमति जरूर ली जाए
उन्होंने कहा कि ईको पर्यटन, वन्य जीव एवं अन्य वानिकी कार्यों में स्थानीय लोगों को शामिल किए जाने के लिए ‘नेचर गाइड’ बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इसके लिए योग्य युवाओं का चयन कर इनका बेहतर प्रशिक्षण कराया जाए। वन्य जीवों की रिहाइश वाले जंगलों के बीच स्थित गांवों का समुचित व्यवस्थापन कराया जाए। इस कार्य में प्रभावित लोगों की सहमति जरूर ली जाए।

Related posts

देवरिया : भाजपा ने हर ब्लॉक में कार्यक्रम किया, अलका सिंह और जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे यूपी के 2500 नागरिक, वापसी के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, देखें Video

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जयंती पर किया नमन : जानें कैसे बने वह देश की एकात्मता और अखंडता की पहचान

Rajeev Singh

देवरिया-पकड़ी मार्ग चौड़ीकरण के बजट को इसी महीने मिलेगी मंजूरी : व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने दिलाया भरोसा

Sunil Kumar Rai

BREAKING : बंद नलकूपों की गलत जानकारी देने पर दो अफसरों को नोटिस, डीएम ने 3 दिन में मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

लोकार्पण से पहले हादसा : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग तोड़ खाई में गिरा गश्ती वाहन, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!