खबरेंदेवरिया

दुःखद : जम्मू में शहीद हुआ देवरिया का लाल, गांव में मचा मातम

Deoria News : देवरिया जिले का एक लाल जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया। यह जानकारी मिलते ही गांव और इलाके में सनसनी मच गई। हर कोई शहीद की शहादत की चर्चा कर रहा है।

बताते चलें कि जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सेना का अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान रॉकेट लांचर का गोला फट गया। इस घटना में देवरिया के सोहनपुर के रहने वाले जवान ऋषिकेश चौबे शहीद हो गए। एक अन्य जवान घायल है। उसका इलाज चल रहा है। हादसा पुंछ के जलान्स सेक्टर में हुआ।

गोला फटने से घायल हुए

इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर परिजन सदमे में हैं। जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर निवासी ऋषिकेश चौबे सेना में जवान थे। फिलहाल वह श्रीनगर के कुपवाड़ा में तैनात थे। बुधवार को पुंछ के जलान्स सेक्टर में 14 महार रेजिमेंट के जवान फायरिंग अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान रॉकेट लांचर का गोला फट गया और छर्रे लगने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें ऋषिकेश चौबे की मौत हो गई।

4 साल पहले भर्ती हुए थे

सेना के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देर रात को फोन पर पिता राजेश चौबे को दी। ऋषिकेश 4 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता राजेश चौबे भी सेना से 2019 में सेवानिवृत्त हैं। इनके भाई भी सेना में हैं। उनका पूरा परिवार गोरखपुर में रहता है। इस दुःखद घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पैतृक गांव में भी लोग मातम मना रहे हैं। शव आने के बाद पूरे सम्मान और रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

3 साल में एक करोड़ युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी योगी सरकार : सीएम ने सहजनवा में किया ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

यूपी : कोरोना के 2400 नए मामले मिले, सक्रिय मामलों की संख्या 26 हजार हुई, पढ़ें रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा :  पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में दु:खद हादसा : बाइक खंभे से टकराने से किशोर की मौत, हेलमेट लगाता तो शायद बच जाती जान

Abhishek Kumar Rai

कोरोना का कहर : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां, इन जिलों पर होगा ज्यादा असर

Satyendra Kr Vishwakarma

योगी ने की नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा : वैदिक मंत्रों के बीच आदिगुरू गोरखनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Shweta Sharma
error: Content is protected !!