खबरेंपूर्वांचल

दुःखद : कुशीनगर के युवक की दुबई में हत्या, पाकिस्तान और बांग्लादेश के सहकर्मियों ने ली जान

Kushinagar News : कुशीनगर जिले के एक युवक की दुबई में हुई हत्या में बांग्लादेश और पाकिस्तान के दो निवासी कातिल मिले हैं। मृतक के परिजन सरकार से शव कुशीनगर लाने की गुहार लगा रहे हैं। मृतक की पत्नी ने रविवार को विदेश मंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र सांसद विजय कुमार दुबे को सौंप कर उनसे मदद मांगी।

2 दिन पहले मिली सूचना

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के साखोपार (बहोरापुर) निवासी रोशन पटेल (30 वर्ष) 3 महीने पहले दुबई नौकरी करने गया था। वहां एक कंपनी में मजदूरी करता था। पत्नी सुनीता देवी को 2 दिन पहले उसके मौत की सूचना मिली। कंपनी के कर्मचारियों ने पत्नी को बताया कि पति रोशन की हत्या हो गई है।

हत्या कर दी

कर्मचारियों ने बताया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के दो युवक रोशन के साथ काम करते थे। किसी विवाद पर दोनों रोशन को साथ ले गए और उसकी हत्या कर शव को रेत में दबा दिया। उसके लापता होने पर दुबई पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से हत्याकांड का खुलासा किया।

शव बरामद हुआ

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। दो भाइयों में रोशन बड़ा था। वह परिवार में पत्नी, माता-पिता, छोटे भाई के अलावा एक बेटे और बेटी की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेकर दुबई गया था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

अंतिम संस्कार हो सकेगा

परिजनों ने बताया कि दुबई की कंपनी बकरीद के बाद रोशन का शव भारत भेजने के लिए कह रही है। जबकि पिता राजेंद्र पटेल का कहना है कि अगर शव घर पहुंच जाएगा, तो विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार कर सकेंगे। उन्होंने सांसद से इस मामले में मदद मांगी है।

Related posts

Deoria Principle Viral Video: देवरिया पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया, डीएम ने जांच टीम गठित की

Sunil Kumar Rai

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर के लाखों लोगों को सीएम का गिफ्ट : 4000 से अधिक परिवारों को मिला मकान, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री योगी

Rajeev Singh

DEORIA : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने से मचा हडकंप, सुविधाओं का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Shinzo Abe Shot : शिंजो आबे का गोली लगने से निधन, हर भारतीय का दिल उदास, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 2600 से ज्यादा गिरफ्तार और 7 हजार मामले दर्ज, पढ़ें पूरा एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!