खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : मत्स्य पालन योजना के तहत बने तालाबों का जायजा लेंगे अफसर, सीडीओ ने मांगी रिपोर्ट

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत निजी भूमि पर तालाब निर्माण, रियरिंग यूनिट पर तालाब निर्माण, बायोफ्लाक निर्माण संवर्धन प्रथम वर्ष निवेश, लघु मत्स्य आहार मिल 2 टन प्रतिदिन क्षमता के लिए अनुदान दिया गया है।

अनुदान दिया गया है

साथ ही वृहद आरएएस, मध्यकार आरएएस लघु री-सर्कुलेटरी सिस्टम, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र, मोटर साईकिल विथ आईसबाक्स, मोबाईल लैब / क्लिनिक, आरकेबीवाई योजना से विभिन्न लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया है। इन लाभान्वित व्यक्तियों को तालाब बनवाने के लिए विभागीय अनुदान दिया गया तथा कुछ अंश लाभार्थी स्वयं लगाये हैं।

जांच रिपोर्ट देंगे

मुख्य विकास अधिकारी ने देय अनुदान एवं लाभार्थी अंश तथा क्षेत्रफल के अनुसार तालाब पूर्ण है या नहीं इसकी जांच के लिए संबंधित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी एवं अवर अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित करते हुए निर्देशित किया है कि वे मौके पर स्थलीय जांच कर अपनी रिपोर्ट 3 दिन के अन्दर उपलब्ध करायें।

Related posts

25 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट : इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परीक्षार्थी

Shweta Sharma

देवरिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोइयों ने दिखाया हुनर : इन स्कूलों ने बाजी मारी, सीडीओ ने किया सम्मानित

Shweta Sharma

Mulayam Singh Yadav Death : नहीं रहे नेता जी मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

Abhishek Kumar Rai

श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवरिया को कारण बताओ नोटिस जारी : सीडीओ रवींद्र कुमार ने दिया अल्टीमेटम

Rajeev Singh

देवरिया में अनुपस्थित मिले 13 कर्मचारी : सीडीओ ने वेतन रोका, जानें और क्या कार्रवाई हुई

Laxmi Srivastava

भाजपा किसान मोर्चा ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि: पूर्व प्रधानमंत्री को बताया प्रणेता

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!