खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर सुनी मन की बात

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया (Bhartiya Janta Party, Deoria) के कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर रेडियो, टेलीविजन और नमो एप के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

लोकतंत्र की स्थापना की

रुद्रपुर देहात मण्डल के खोरमा कोन्हौली बूथ पर मन की बात सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से हम सभी को बहुत सारी जानकारियां मिलती हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी छोटे से छोटे और बड़े से बड़े विषयों पर मन की बात करते हैं। आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल के भयानक दौर पर चर्चा की। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही आपातकाल को हटाकर वापस लोकतंत्र की स्थापना की।

अनुकरणीय है

देवरिया नगर मण्डल बाबा राघव दास शक्ति केंद्र के बूथ 246 पर रेडियो से मन की बात को कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने कहा कि आज मन की बात में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की जो बात कही, वह हम सभी के लिये अनुकरणीय है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अजय कुमार दूबे, संजय पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय, अनिल गुप्ता, विजय गुप्ता, अखिलेश मिश्रा और गोपाल गुप्ता मौजूद रहे। भाजपा के सभी जिला पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर मन की बात को सुना।

Related posts

यूपी के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार : परिषदीय विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

लीलापुर आईटीआई की Deadline का Last Month : मगर अब तक अधूरा काम, CDO ने जांच में पाई कमियां

Sunil Kumar Rai

डीएम ने नए एमसीएच विंग का किया शुभारंभ : कुपोषित बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, किए गए खास प्रबंध

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में नोडल अधिकारी मार्कण्डेय शाही : गौ आश्रय स्थल का जाना हाल, अधिकारियों को दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया : प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए 15 मई तक करें आवेदन, इसी महीने आयोजित होगी परीक्षा, जानें तिथियां

Harindra Kumar Rai

ओ लेवल प्रशिक्षण के आवेदन की आज अन्तिम तिथि : ऑनलाइन जमा करना होगा एप्लिकेशन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!