उत्तर प्रदेशखबरें

UP Board Result 2022 : 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education) की दसवीं और बारहवीं के करीब 50 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म होगा। यूपी बोर्ड (UP Board) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम आज दोपहर में घोषित किए जाएंगे।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस सत्र में 51 लाख 92 हजार 616 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इन सभी के परिणाम जारी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बीते दिनों रिजल्ट जारी करने के लिए आदेशित किया था।

यहां देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 50 लाख से ज्यादा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 18 जून को दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी होगा। हाई स्कूल का परिणाम दोपहर 2:00 बजे घोषित किया जाएगा, जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4:00 बजे सार्वजनिक होगा। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://upresults.nic.in/ और https://upmsp.edu.in/ पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

48 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

बताते चलें कि इस बार कुल 48 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा दी थी, जिसमें 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं के हैं। हालांकि इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 51,92,686 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन परीक्षा में सिर्फ 48 लाख ही शामिल हुए।

दो पाली में हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। यूपी बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की थी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11 बजकर बजकर 15 मिनट तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक चली थी।

Related posts

रिश्वत लेते राजस्व लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार : एंटीकरप्शन टीम ने प्लान बना कर पकड़ा

Satyendra Kr Vishwakarma

एक्शन : प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड और मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल की भाजपा से छुट्टी, जानें वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

दरभंगा के एक्सपर्ट देवरिया में कराएंगे मखाना की खेती : डीएम ने पीएम मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा बैठक में दिए ये आदेश

Rajeev Singh

डीएम ने तय की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुपरेखा : बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी, मलिन बस्तियों में चलेगा सफाई अभियान, पढ़ें पूरा प्रोग्राम

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में लगा पशु आरोग्य मेला : किसानों को किया गया जागरूक, मवेशियों को…

Swapnil Yadav

जल्द होगा सलेमपुर बस स्टैंड का शिलान्यास : खुखुंदू बनेगा ब्लॉक, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!