उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : जल जीवन मिशन को सफल बनाएगा सिंगापुर, बनेगा फर्स्ट पार्टनर कंट्री, जानें पूरा प्लान

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से बुधवार को उनके सरकारी आवास पर सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सिंगापुर और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और सिंगापुर के मध्य सुदृढ़ ऐतिहासिक सम्बन्ध हैं। राजनयिक सम्बन्धों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच मजबूत व्यापारिक रिश्ते हैं। उत्तर प्रदेश इन सम्बन्धों को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में सिंगापुर की एक कम्पनी ने प्रदेश में 1100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। स्मार्ट सिटी परियोजना में प्रदेश का उत्कृष्ट प्रदर्शन है। प्रदेश सरकार को इस परियोजना की बेहतरी के लिए सिंगापुर तकनीकी सहयोग प्रदान कर सकता है।

आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखता है

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने निवेशकों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखता है। राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों से प्रदेश का औद्योगिक माहौल बदला है। उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार प्रदेश में 20 से अधिक सेक्टोरल पॉलिसीज तैयार की गई हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों को सभी जरूरी प्रोत्साहन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सभी जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हैं

उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए उत्तर प्रदेश में सभी जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेस-वे प्रदेश बन रहा है। शीघ्र ही यह 05 अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य होगा। हल्दिया से वाराणसी तक पहला राष्ट्रीय जलमार्ग उत्तर प्रदेश में ही है। यहां पर डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश से गुजरते हैं। राज्य में दादरी तथा बोड़ाकी में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक, ट्रांसपोर्ट हब की स्थापना की जा रही है। सिंगापुर की कम्पनियों को यहां अनुकूल माहौल प्राप्त होगा।

सिंगापुर सहयोग कर सकता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर के पास फ़िल्म सिटी की स्थापना की जा रही है। यहीं मेडिकल डिवाइस पार्क और फिन-टेक सिटी का विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए असीम सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ा एमएसएमई बेस है। इस क्षेत्र में रोजगार की असीम सम्भावनाएं हैं। इस सेक्टर के विकास के लिए सिंगापुर सहयोग कर सकता है।

शांति का बेहतर माहौल है

इस अवसर पर सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग ने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने उच्चायुक्त के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वॉन्ग ने कहा कि सितम्बर 2021 में सीएम से भेंट के दौरान उन्होंने महसूस किया था कि प्रदेश में सुरक्षा और शांति का बेहतर माहौल है। उत्तर प्रदेश उन्हें अपना दूसरा घर जैसा लगता है। सितम्बर 2021 से अब तक सिंगापुर के प्रतिनिधिमण्डल ने कई बार इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों से भेंट की है।

पार्टनर कंट्री बनाने में उन्हें खुशी होगी

उच्चायुक्त ने कहा कि सिंगापुर को उत्तर प्रदेश की ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का फर्स्ट पार्टनर कंट्री बनने पर प्रसन्नता होगी। हम चाहते हैं कि आप हमारी कम्पनियों को इसमें आमंत्रित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में सिंगापुर को पार्टनर कंट्री बनाने में उन्हें खुशी होगी।

सिंगापुर की एक संस्था कार्य कर रही है

उच्चायुक्त ने अवगत कराया कि जनपद अयोध्या में 8500 परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए सिंगापुर की एक संस्था कार्य कर रही है। यहां हर परिवार को स्मार्ट मीटर दिया गया है। इन परिवारों को जल और ऊर्जा संरक्षण के तौर-तरीकों से अवगत कराया जा रहा है। जल की बचत और बिजली का न्यूनतम इस्तेमाल करने वाले परिवारों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह एक मॉडल है, जिसके माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

उपयोगी हो सकता है

मुख्यमंत्री ने इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रदेश में घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में जल संरक्षण के लिए अयोध्या मॉडल उपयोगी हो सकता है।

निवेश के लिए आमंत्रित किया

उच्चायुक्त वॉन्ग ने बताया कि सिंगापुर की विभिन्न कम्पनियों ने उत्तर प्रदेश में 250 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश किया है। अधिकांश निवेश नोएडा व आस पास के क्षेत्रों में हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों को लखनऊ सहित प्रदेश के दूसरे हिस्सों में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कम्पनियों को सिंगापुर में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

जरूरी प्रशिक्षण देने को तैयार हैं

उच्चायुक्त ने कहा कि प्रदेश में प्रस्तावित स्किल यूनिवर्सिटी में सिंगापुर सभी तरह के जरूरी सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रस्तावित किया कि उत्तर प्रदेश और सिंगापुर की सरकार के मध्य ज्ञान, तकनीक और कौशल के आदान-प्रदान के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाए। हम राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के क्षमता अभिवर्धन के लिए जरूरी प्रशिक्षण देने को तैयार हैं।

शहरी विकास एक अहम मुद्दा था

उच्चायुक्त ने कहा कि सिंगापुर को वॉटर मैनेजमेंट सहित शहरी विकास और नियोजन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सहयोग करने में प्रसन्नता होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में सिंगापुर की यात्रा की थी। इस अवसर पर शहरी विकास एक अहम मुद्दा था। प्रधानमंत्री की भावना के अनुसार हम उत्तर प्रदेश में काम करने के इच्छुक हैं। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले सिंगापुर के प्रतिनिधिमण्डल में क्षेत्रीय निदेशक इंटरप्राइज डेनिस टेन, फर्स्ट सेक्रेटरी (पॉलिटिकल) वूपो चेंग और अब्राहम टेन शामिल रहे।

Related posts

सरकार पर सपा का हमला : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे की क्वालिटी पर उठाए सवाल, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से किशोर की मौत, घर में मचा मातम

Abhishek Kumar Rai

जनता दर्शन में लोगों ने लगाई इलाज में आर्थिक मदद की गुहार : बोले सीएम- मदद को जाएगा डीएम का फोन

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : भाजपा युवा मोर्चा विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन करेगा, 3 दिन चलेगी यात्रा, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

68th National Film Awards : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, इन फिल्मों ने जीता जूरी का दिल

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : किसान दिवस में कृषकों ने देवरिया को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की, योजनाओं की ली जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!