खबरेंदेवरिया

देवरिया : महिला आयोग की सदस्य ने महिला बंदियों का जाना हाल, सुनीं समस्याएं

-महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

-विकास खण्ड सदर में आयोजित चौपाल में की प्रतिभाग

-चौपाल में पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं को लाभ प्रदान किये जाने के लिए प्राप्त किए गए आवेदन

-गोद भराई व अन्नप्रासन का भी हुआ आयोजन

Deoria News : राज्य महिला आयोग, उ.प्र. लखनऊ की सदस्य निर्मला द्विवेदी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरुकता कार्यक्रम, समीक्षा बैठक तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में सम्पादित किया गया।

7 प्रकरण पेश हुए

महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य के समक्ष कुल 07 प्रकरण प्रस्तुत हुये, जिसमें 05 प्रकरण घरेलू हिंसा, 01 प्रकरण अपहरण का तथा 01 प्रकरण जमीनी विवाद का था। सदस्य ने समस्त प्रकरणों को गम्भीरता पूर्वक समझते हुये प्रकरण के निस्तारण के लिए महिला थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी नगर देवरिया को निर्देशित किया। बैठक के दौरान सदस्य ने समस्त विभागों के अधिकारियों से महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किये जाने के लिए निर्देशित किया।

ये रहे उपस्थित

महिला जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी राजपति वर्मा,  अनिल कुमार सोनकर जिला परिवीक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी  दयाराम, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, रामकृपाल मौर्य मनोवैज्ञानिक, थानाध्यक्ष महिला थाना, जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी व परामर्शदाता, महिला शक्ति केन्द्र के महिला कल्याण अधिकारी साधना चतुर्वेदी तथा जिला समन्वयक मंशा सिंह व हरीश सिंह, वन स्टाप सेन्टर की प्रबंधक नीतू भारती तथा केस वर्कर व कौशल विकाभ, स्वास्थ्य विभाग, पैनल अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद रहे। इसके पश्चात् सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला बंदियों के बैरक का निरीक्षण करते हुये महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का जाना।

कार्यक्रम आयोजित हुए

कार्यक्रम के अंत में विकास खण्ड देवरिया सदर में आयोजित चौपाल में प्रतिभाग करते हुये उपस्थित समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को राज्य सरकार की तरफ से चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी। इसके साथ ही गोद भराई, अन्नप्रासन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

आवेदन लिए गए

बाद में महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों ने शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं जो योजना के लिए पात्र हैं, को लाभ प्रदान किये जाने के लिए उनके आवेदन प्राप्त किये। शिविर में खण्ड विकास अधिकारी देवरिया सदर, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी के 9 जिलों में ओलावृष्टि : अगले तीन दिन बिगड़े रहेंगे हालात, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Swapnil Yadav

एमएलसी चुनाव : समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों को बंधक बनाने का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

डीएम दिव्या मित्तल ने पेयजल पाइप लाइनों की स्थित पर जताई चिंता: अफसरों को दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन, देवरिया में इन ट्रेड्स में मिलेगी ट्रेनिंग और टूलकिट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : देश की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना चालू हुई, जानें क्यों है ये खास और क्या फायदे मिलेंगे

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!