खबरेंदेवरिया

Deoria News : नर्तकी के प्यार में पागल सिरफिरे ने की आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, 2 गिरफ्तार

Deoria News: देवरिया पुलिस (Deoria Police) ने सलेमपुर (Salempur) कोतवाली क्षेत्र में चेरो चौराहे के आर्केस्ट्रा संचालक की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक एक नर्तकी के प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर संचालक की हत्या की थी। सलेमपुर पुलिस ने घटना में शामिल खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का शव शनिवार को बरामद हुआ था। जबकि उसके निवास के पास खून के धब्बे मिले थे।

शव मिला था

बताते चलें कि बरहज थाना क्षेत्र के मोहाव गांव का निवासी रामपुकार गोड़ (35 वर्ष) सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के चेरो चौराहे पर किराए के एक मकान में रहकर आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाता था। ग्रुप में करीब 9 नर्तकी काम करती हैं। कार्यक्रम के बाद शनिवार की सुबह जब नर्तकी संचालक के आवास पर पहुंची, तो वह गायब मिला। कमरे में बाहर से ताला लटका था। हत्यारों ने आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या कर शव सलेमपुर-बरहज रेल लाइन के किनारे देवरहा बाबा रोड रेलवे स्टेशन के पास एक गड्ढे में फेंक दिया था।

खुखुंदू से गिरफ्तार हुए आरोपी

संचालक के कमरे के पास खून के धब्बे से यह साफ हो गया था कि उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के जरिए पुलिस को कुछ सुराग मिले। पुलिस ने खुखुंदू थाना क्षेत्र के गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में संदिग्धों ने पहले बहकाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस सच उगलवाने में कामयाब हो गई। 

इस वजह से गई जान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक नर्तकी के चक्कर में आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या की गई। गिरफ्तार एक आरोपी नर्तकी से प्रेम करता था। आरोपी का संचालक संग भी अच्छा रिश्ता था। जब आरोपी के हरकत की भनक आर्केस्ट्रा संचालक को लगी, तो वह विरोध करने लगा। इससे नाराज प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपियों ने शव को रेलवे लाइन के किनारे ले जा कर फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Nagar Nikay Election 2022 : भाजपा ने इन वार्डों में की कैम्पेनिंग, लोगों को बताए-कैसे नगरों का विकास कर रही बीजेपी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया, बलिया और गोरखपुर समेत यूपी के 44 जिलों में राहत-बचाव के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात, 7 जनपदों में ज्यादा खतरा

Sunil Kumar Rai

Deoria news : उसरा बाजार के इस प्लांट से 4 ब्लॉक को मिलेगा टेकहोम फूड, 300 समूहों ने की मदद, डीएम ने किया निरीक्षण

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : सलाम नमस्ते ने मनाया वर्षगांठ, समाज को ऐसे दिखा रहा नई राह

Satyendra Kr Vishwakarma

Barabanki news : बहराइच जा रही डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत, पीएम और सीएम ने जताया दुख

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : जनरल मनोज पांडे बने देश के 29वें थलसेना प्रमुख, एमएम नरवणे हुए रिटायर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!