उत्तर प्रदेशखबरें

BIG NEWS : योगी सरकार ने 69 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए, कुशीनगर और गोरखपुर में नए अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

Uttar Pradesh : योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए उत्तर प्रदेश में 69 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए हैं। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन पीसी मीना ने इन सभी अफसरों से उनके नव नियुक्ति के स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचित करने का आदेश दिया है।

पूरे प्रदेश से यह तबादले किए हैं। इसमें कुशीनगर के पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद्र राम को आजमगढ़ पीएसी भेज दिया गया है। गोरखपुर जनपद के पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह को लखनऊ एसटीएफ भेज दिया गया है। जबकि बलिया के पुलिस उपाधीक्षक जगबीर सिंह चौहान को 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में नियुक्ति दी गई है। गोरखपुर के मंडलाधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह द्वितीय को वाहिनी पीएसी लखनऊ में भेजा गया है।

महाराजगंज के पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार उपाध्याय को महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। मऊ के पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात किया गया है।

देखें पूरी लिस्ट –

Related posts

देवरिया में दो सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी : सीडीओ ने 2 दिन में लक्ष्य पूरा करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

Global Hunger Index 2022 : भारत सरकार ने वैश्विक भुखमरी सूचकांक की गलतियां गिनाईं, कहा-देश की छवि को धूमिल करने के हो रहे कुत्सित प्रयास

Rajeev Singh

मनरेगा वर्क में मिलीं गंभीर अनियमितताएं : डीएम हुए सख्त, एक दिन में मांगी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया के विकास के लिए 505 करोड़ स्वीकृत : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने अफसरों को दी ये नसीहत

Swapnil Yadav

UP Election 2022 : मुफ्त शिक्षा, मुआवजा, पेंशन और रोजगार से मतदाताओं को लुभाएगी सपा, घोषणा पत्र में किए ये वादे

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के एक और घटिया निर्माण से नाराज डीएम, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!