खबरेंदेवरिया

DEORIA : मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले 6 दुकानदारों पर लगा लाखों का जुर्माना, जानें कैसे मिलावट करते थे

Deoria News : सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जनपद देवरिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए लखनऊ एवं झांसी के खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा था।

जांच रिपोर्ट में 6 प्रतिष्ठानों के सैम्पल में मिलावट की पुष्टि हुई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), न्याय निर्णायक अधिकारी की न्यायालय में वाद को प्रस्तुत किया। न्याय निर्णायक अधिकारी देवरिया की न्यायालय ने सम्यक विचारोपरांत 6 वादों पर कुल 3,17,000 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है। अर्थदंड समय से जमा न करने पर आरसी के माध्यम से वसूली की जाएगी।

1-सहायक आयुक्त ने बताया कि सरसों का तेल मानक मुताबिक नहीं मिलने पर शुभम गुप्ता निवासी गरुलपार, निकट विजय टॉकीज पर 8000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

2-पनीर अधोमानक मिलने पर विजय शंकर मद्धेशिया निवासी वार्ड नंबर 12, गांधी चौक भटनी पर 9000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

3-मिल्क केक अधोमानक एवं बाह्य पदार्थ युक्त मिलने पर संजय मद्धेशिया निवासी एलआईसी गली, वार्ड नंबर 12, परशुराम धाम, सलेमपुर पर 40000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

4-छेने की मिठाई बाह्य पदार्थ युक्त मिलने पर मैसर्स मंगलम स्वीट्स एंड बेकर्स, प्रोपराइटर दीपक कुमार मद्धेशिया, निवासी पूर्वी इचौना, वार्ड नंबर 11 सलेमपुर पर 10000 रुपये का जुर्माना किया गया है।

5-पतंजलि ब्रांड की मिथ्याछाप हनी बेचने पर मीना जायसवाल, निवासी नंदना वार्ड पूर्वी बरहज तथा मेसर्स तेजस्वी इंटरप्राइजेज मकान संख्या 1024/1495 एएल/कालीबाड़ी, मुट्ठीगंज प्रयागराज पर क्रमशः 20 हजार एवं 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

6-रुचिगोल्ड रिफाइंड ऑयल की मिथ्याछाप व मिसलीडिंग सूचना देने वाली पैकेजिंग बेचने पर मीना जायसवाल, निवासी नन्दना वार्ड पूर्वी बरहज शक्ति कॉलोनी बरहज पर 60,000 तथा मेसर्स तेजस्वी इंटरप्राइजेज गोरखपुर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Related posts

Ration Distribution : बुधवार से 20 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, अंत्योदय और गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

8731 करोड़ की 2029 परियोजनाएं : बदल जाएगी यूपी के नगरों की तस्वीर, सीएम योगी ने दिलाया ये भरोसा

Abhishek Kumar Rai

आईएमएस नोएडा में मेगा जॉब फेयर का हुआ आयोजन : 88 कॉलेज के छात्रों ने लिया हिस्सा

Satyendra Kr Vishwakarma

2 महीने में यूपी परिवहन निगम के 249028 बसों की हुई जांच : हजारों यात्री मिले बिना टिकट, सरकार ने जुटाया करोड़ों का राजस्व

Abhishek Kumar Rai

Deepawali 2021 : यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

तैयारी : मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बदलेगी यूपी के नगरों की तस्वीर, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!