खबरेंदेवरिया

DEORIA : सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा की, पिछड़ रहे ब्लॉक के लिए जारी हुए आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को मनरेगा / कन्वर्जेन्स के माध्यम से विकसित किये जाने वाले खेल मैदान, पार्क निर्माण पोषण वाटिका एवं अमृत सरोवर आदि की समीक्षा की। समीक्षा मे समस्त खण्ड विकास अधिकारी के साथ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, समस्त तकनीकी सहायक, अवर अभियन्ता, लेखा सहायक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। समीक्षा में आवश्यक निर्देश दिये गये।

प्रत्येक विकास खण्ड मे 02 पार्क बनाये जाने के लिए स्थल का चयन कर विकसित किये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड पथरदेवा, भटनी एवं भलुअनी को छोड़कर किसी भी विकास खण्ड में प्राक्कलन, वर्क आईडी आदि नहीं बनाये जाने पर निर्देश दिये गये कि दो दिवस के अन्दर कराये जाने वाले कार्यों की आईडी सृजित कर प्राक्कलन बनाते हुए कार्य प्रारम्भ करायें।

4 खेल के मैदान बनेंगे

प्रत्येक विकास खण्ड में 04 खेल का मैदान बनाये जाने के लिए स्थल का चयन कर विकसित किये जाने की समीक्षा में विकास खण्ड बनकटा, भटनी, पथरदेवा, बरहज एवं भलुअनी को छोड़कर किसी भी विकास खण्ड में प्राक्कलन, वर्क आईडी आदि नहीं बनाये जाने पर निर्देश दिये गये कि दो दिवस के अन्दर कराये जाने वाले कार्यों की आईडी सृजित कर प्राक्कलन बनाते हुए कार्य प्रारम्भ करायें।

नहीं है तैयारी

किसी भी विकास खण्ड में पोषण वाटिका बनाये जाने के सम्बन्ध में कोई तैयारी नहीं की गई थी। इस पर आदेश दिये गये कि अपने विकास खण्ड में बनाये जाने वाले पोषण वाटिका का चयन करते हुए कार्य प्रारम्भ करायें।

तैयार रहें सभी विकास खंड

वर्ष 2022-23 मे कराये जाने वाले वृक्षारोपण के लिए दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष कराये जाने वाले वृक्षारोपण के लिए सार्वजनिक / व्यक्तिगत स्थल का चयन करते हुए अग्रिम मृदा कार्य कराये जाने की तैयारी के लिए समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया।

कार्य शुरू कराने का आदेश   

मनरेगा / कन्वर्जेन्स के माध्यम से बनाये जा रहे अमृत सरोवर में कम प्रगति पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि समस्त प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए समस्त चयनित स्थल पर कार्य को प्रारम्भ करायें, जिससे निर्धारित समय पर कार्य को पूर्ण किया जा सके।

Related posts

BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लेखपाल और प्रभारी राजस्व निरीक्षक को किया सस्पेंड, विजिलेंस ने किया था ट्रैप

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ रवींद्र कुमार ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम में अपनी मौजूदगी में कराया छिड़काव, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : राज्य मंत्री की बैठक से गायब प्रोबेशन अधिकारी पर हुआ एक्शन, 10 छात्रों को मिले स्मार्ट फोन

Abhishek Kumar Rai

आलू, गन्ना-गेंहू की फसलों में इन रोग का ज्यादा खतरा : जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में आधा दर्जन बीडीओ को नोटिस जारी : तीन संस्थाओं से भी जवाब तलब, इस वजह से हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देवरिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!