खबरेंदेवरिया

अवसर : कंप्यूटर कोर्स के लिए संस्थाएं करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और अंतिम तिथि

ओ लेवल और ट्रिपल सी कोर्स के लिए पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी करें आवेदन

28 मई आवेदन की अंतिम तिथि

Deoria News : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ऑनलाइन संचालित की जा रही है।

वर्ष 2022-23 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने के लिए जनपद में आवेदन किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन करें

ऑनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 23 मई, 2022 से 28 मई, 2022 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की बेबसाइट दिये गये लिंक एवं पर https://backwardwelfareup.gov.in एवं http://obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

इस पते पर भेजें

इस के लिए दिशा-निर्देश, समय-सारणी इस बेवसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। आवेदन करने के उपरान्त संस्था ऑनलाइन भरे गये एप्लीकेशन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्ट आउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, 10वां तल, अशोक मार्ग, लखनऊ और कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा न० 134 प्रथम तल विकास भवन में 23 मई, 2022 शाम 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से हाई कापी उपलब्ध कराएं।

चयन किया जाएगा

संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

Related posts

BREAKING : शाहपुर ग्राम प्रधान को डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, चयन में अनियमितता पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने पीएम विश्वकर्मा योजना का किया शुभारंभ : जानें लोकल हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में कैसे मददगार होगी ये स्कीम

Satyendra Kr Vishwakarma

सड़क सुरक्षा माह का समापन : देवरिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य हुए सम्मानित, किया सराहनीय कार्य

Sunil Kumar Rai

पीएम करेंगे पैक हाउस का उद्घाटन : यूपी-बिहार के करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ, बिचौलियों का होगा पत्ता साफ

Satyendra Kr Vishwakarma

मिलेट्स पर काम करने वाले किसानों का सम्मान करेगी योगी सरकार : हर जनपद से हिस्सा लेंगे 50 कृषक, 3 दिन चलेगा श्रीअन्न महोत्सव

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : सातवें चरण के चुनाव की तैयारी पूरी, 3 केंद्रों पर शाम 4 बजे तक होगा मतदान, जानें वजह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!