उत्तर प्रदेशखबरें

मुलाकात : प्रशिक्षु आईएएस अफसरों को सीएम योगी ने दिया मंत्र, कही ये बात

Uttar Pradesh : सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से बुधवार को लोक भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी (IAS) प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। उनके लिए यह सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल सेवाकाल में, बल्कि जीवन में भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

समय से हो निस्तारण

सीएम ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि अधिकारी तमाम विषयों और मुद्दों से भली-भांति परिचित हों। उन्हें अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के लिए परिश्रमी और तेजी से फैसले लेने में भी सक्षम होना चाहिए। साथ ही, मामलों का निस्तारण पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से किया जाना चाहिए।

प्रभावी भूमिका होती है

सीएम ने कहा कि सुशासन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था आवश्यक है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने पिछले 5 वर्षों में कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं। प्रदेश में कायम अमन चैन के माहौल ने विकास गतिविधियों को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। प्रदेश में सभी पर्व एवं त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासनिक अधिकारियों की प्रभावी भूमिका होती है। कभी-कभी एक छोटी सी घटना भी बड़े विवाद का रूप ले लेती है, जिसे प्रारम्भिक चरण में ही संवाद के माध्यम से निस्तारित कर लेना चाहिए। लोकतंत्र में जन आकांक्षा एवं जन आस्था का सम्मान आवश्यक है। 

समन्वय से मिली जीत

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय कार्यों को क्रियान्वित करने का एक बेहतर माध्यम है। प्रदेश सरकार ने पिछले 5 वर्षों में अन्तर्विभागीय समन्वय द्वारा पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस के प्रभावी नियन्त्रण में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश के आकांक्षात्मक जनपदों में अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को सम्पादित किया जा रहा है। परिणामस्वरूप आकांक्षात्मक जनपदों की डेल्टा रैंकिंग में प्रदेश के जनपद फतेहपुर ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। साथ ही, 7 अन्य आकांक्षात्मक जनपदों ने भी डेल्टा रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है।

सरकार कार्य कर रही है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। अब हमें बेहतर प्रबन्धन से आत्मनिर्भर गांव की दिशा में आगे बढ़ना होगा। ग्राम पंचायतें अपने संसाधनों के बेहतर प्रबन्धन एवं जन सहभागिता से अपने राजस्व को बढ़ाकर विभिन्न विकास कार्य सम्पादित कर सकती हैं।

अवसर मिला है

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविधतापूर्ण राज्य में अधिकारियों को अपनी क्षमता व दक्षता दिखाने का अवसर मिला है। बगैर किसी भेदभाव, दबाव व पक्षपात के जनसंवाद के आधार पर कार्य करके, वे एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकेंगे। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अफसर रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सोमवार को देवरिया आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और सीएम योगी : सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Rajeev Singh

नाम के नहीं सचमुच के दिग्विजयी थे दिग्विजयनाथ : पुण्यतिथि पर पढ़ें राणा के वंशज इस गोरक्षपीठाधीश्वर महंत की उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया बाईपास के लिए मिली 2087 करोड़ रुपये की मंजूरी : सांसद और विधायक ने लोगों को दी बधाई, इन गांवों से गुजरेगा

Swapnil Yadav

सहूलियत : देवरिया के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शुरू हुआ कंट्रोल रूम, इस नंबर पर करें कॉल

Abhishek Kumar Rai

24 घंटे में तोड़नी होंगी निर्माणाधीन मॉडर्न वेटेनरी क्लिनिक की दीवारें : सीडीओ देवरिया ने संस्था पर भी लिया एक्शन

Swapnil Yadav

योगी सरकार का बड़ा फैसला : पहले होगी आवास की व्यवस्था फिर होगी बेदखली, सीएम ने तय की डीएम की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!