खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : महिला डिग्री कॉलेज का रंगबाज पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार, इस आधार पर हुआ एक्शन

Deoria News : देवरिया पुलिस ने दीनानाथ पांडे राजकीय महिला डिग्री कॉलेज (Deenanath Pandey Rajkeey Mahila PG College Deoria) के पदमुक्त प्रधानाचार्य राजेश भारती को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मौजूदा कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने कोतवाली सदर में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने यह एक्शन लिया है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने भी मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम का गठन किया है।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक/डीआईजी श्रीपति मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि वायरल वीडियो के संदर्भ में महिला डिग्री कॉलेज के वर्तमान कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने पदमुक्त प्रिंसिपल राजेश भारती के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। इसके आधार पर भारती के खिलाफ केस पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू हुई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जांच टीम गठित हुई

इस बीच वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज ने शनिवार को आरोपी प्रिंसिपल को उसके पद से हटा दिया है। शनिवार को ही देवरिया पहुंची माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबी देवी ने भी 4 सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराने का आदेश दिया था।

वीडियो वायरल हुआ

दरअसल दीनानाथ पांडे राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में राजेश भारती को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया था। लेकिन बीते दिन उसका कॉलेज की छात्राओं के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी प्राचार्य एक छात्रा के साथ अपने निजी कार से रवाना हो रहा है। आरोप है कि प्रधानाचार्य लड़कियों को अपने आवास पर लाता था। 

आवास पर ले जाता था

वीडियो वायरल होने के बाद कई अन्य छात्राओं ने भी प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं का कहना है कि प्रिंसिपल उन्हें फेल करने की धमकी देकर उनका शोषण करता था। विरोध करने पर उनका जीवन बर्बाद करने की धमकी देता था। प्रधानाचार्य छात्राओं को अपने सरकारी आवास पर ले जाता था।

पद से हटाया गया

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर आवाज उठाई। इसका असर दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे उसके पद से हटा दिया गया है। उसके बदले द्वितीय स्थान पर पदस्थ प्रवक्ता को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।

Related posts

बड़ी खबर : हटेंगे कम आय देने वाले आरएम-एआरएम, परिवहन मंत्री ने यूपी रोडवेज की कायापलट के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : UP Board के सवा करोड़ विद्यार्थियों के लिए जारी हुआ खास निर्देश, सचिव ने 3 दिन की मोहलत दी

Sunil Kumar Rai

दो महीने में रूच्चापार स्कूल का हुआ कायाकल्प : सीडीओ ने स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ, देखें PHOTOS

Shweta Sharma

सावन के पहले सोमवार को दिखी यूपी सरकार के बेहतर प्रबंधन की झलक : प्रदेश के सभी प्रमुख शिवालयों पर रही खास तैयारी

Satyendra Kr Vishwakarma

बरियारपुर पीएचसी पर फार्मासिस्ट मिला अनुपस्थित : डीएम ने मांगा जवाब, एसपी संग थाना भवन का किया निरीक्षण

Satyendra Kr Vishwakarma

Sawan 2022 : डीएम और एसपी ने किया जलाभिषेक, इंतजामों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं के लिए किए गए विशेष प्रबंध

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!