उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : श्रीराम मन्दिर में लगेंगे भरतपुर के इस इलाके के नक्काशीदार पत्थर, 4 आईआईटी और 5 संस्थानों ने तैयार किया डिजाइन

Ayodhya News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को जनपद अयोध्या में श्री हनुमान गढ़ी मन्दिर एवं भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्रीराम मन्दिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा निर्माण की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वर्तमान में मन्दिर की कुर्सी (प्लिन्थ) ऊँची करने का कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही गर्भ गृह और उसके चारों ओर के प्लिन्थ के निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। प्लिन्थ के निर्माण का कार्य जनवरी, 2022 में प्रारम्भ हुआ था।

नक्काशीदार पत्थर लगेंगे

प्लिन्थ के निर्माण के बाद राजस्थान के भरतपुर जनपद के बंसीपहाड़पुर क्षेत्र की पहाड़ियों के हल्के गुलाबी रंग के बलुआ नक्काशीदार पत्थरों को लगाने का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। सम्पूर्ण मन्दिर में लगभग 4.70 लाख घन फुट नक्काशीदार पत्थर लगेंगे। नक्काशीदार पत्थर अयोध्या पहुँचना प्रारम्भ हो गए हैं। गर्भ गृह में लगने वाले मकराना के सफेद संगमरमर पत्थरों की नक्काषी का कार्य प्रगति पर है, यह पत्थर भी शीघ्र अयोध्या पहुँचना प्रारम्भ हो जाएंगे।

आईआईटी ने डिजाइन तैयार किया

सीएम योगी को अवगत कराया गया कि भगवान श्रीराम के निर्माणाधीन मन्दिर की नींव की डिजाइन और ड्रॉइंग पर आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहटी, आईआईटी मद्रास, आईआईटी मुम्बई, एनआईटी सूरत, सीबीआरआई रूड़की, लार्सन एण्ड टूब्रो तथा टाटा कंसल्टिंग इंजीनियरों ने सामूहिक कार्य किया है। इसमें हैदराबाद की संस्था एनजीआरआई ने भी सहयोग किया है। निर्माणाधीन मन्दिर की नींव की डिजाइन और ड्रॉइंग देश के महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग संस्थानों के सामूहिक चिन्तन का परिणाम है।

2.7 एकड़ में बन रहा

इस मन्दिर का क्षेत्रफल लगभग 2.7 एकड़ है। इसके चारों ओर 8 एकड़ भूखण्ड का एक आयताकार परकोटा भी बनेगा, यह परकोटा भी 9 लाख घनफुट पत्थरों से तैयार होगा। इस पर भी समानान्तर कार्य चल रहा है। मन्दिर के चारों ओर की मिट्टी की कटान तथा मन्दिर के पश्चिम में प्रवाहित सरयू के किसी भी सम्भावित कटान को रोकने के लिए मन्दिर के पश्चिम, दक्षिण व उत्तर में रिटेनिंग वॉल के निर्माण का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है।

Related posts

Deoria News : देवरिया में गिराई जाएंगी दर्जनों इमारतें, 23 अगस्त को ध्वस्तीकरण के लिए होगी नीलामी

Abhishek Kumar Rai

अपराधों को रोकने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : एसपी संकल्प शर्मा

Abhishek Kumar Rai

Uttar Pradesh : उच्च शिक्षण संस्थानों के 4.13 लाख छात्रों को मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा, जानें योग्यता और चयन की प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

232.21 करोड़ से बनेगा नाथ नगरी कॉरिडोर : केदारनाथ और काशी विश्वनाथ समेत इन ज्योतिर्लिंग के होंगे दर्शन

Sunil Kumar Rai

विविध कार्यक्रमों के जरिए लौह पुरूष को दी गई श्रद्धांजलि : जिलाधिकारी ने राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका को बताया अतुलनीय

Rajeev Singh

देवरिया के 10 ब्लॉक में जीरो रिकवरी : पिछले साल रहा लाखों का बकाया, सीडीओ ने लिया ये एक्शन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!