खबरेंनोएडा-एनसीआर

बैठक : कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने से उद्यमी निराश, अध्यक्ष से गिनाईं समस्याएं

Noida News : श्रम कल्याण परिषद, उप्र के अध्यक्ष सुनील भराला और नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (Noida Entrepreneurs Association) के पदाधिकारियों के बीच शनिवार को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में एनईए (NEA) के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने श्रम विभाग के अधिकारियेां की उपस्थिति में अवगत कराया कि योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। सरकार की मंशा उद्योगों के लिए एक अच्छा माहौल बनाये रखने की है। साथ ही हमारे श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लाई गई हैं, जिससे श्रमिकों का कल्याण होगा।

उद्यमियों को नहीं मिलती जानकारी
विपिन मल्हन ने कहा, “हम आपको अवगत कराना चाहते हैं कि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं के संबध में उद्यमियों को विभाग द्वारा जानकारी नहीं दी जाती। जिससे श्रमिक योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। आज जिन योजनाओं की घोषणा आपके माध्यम से की गई है, ये वाकई कल्याणकारी योजनाएं हैं। हम इन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए वचनबद्ध हैं।

योजनाओं की जानकारी दी
सुनील भराला ने उप्र सरकार की श्रमिकों के कल्याण के लिए, उनके बच्चों की शिक्षा एवं कन्याओं के विवाह के लिए कन्यादान योजना, श्रवण कुमार श्रमिक परिवार तीर्थ यात्रा आदि योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रमिकों से संबंधित कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। यदि सहमति बन, तो उन मुकदमों का उद्यमी एवं श्रमिकों के मध्य बातचीत से निपटान किया जा सकता है।

ये लोग रहे मौजूद
बैठक में एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, वरि उपाध्यक्ष राकेश कोहली, हरीश जोनेजा, धर्मवीर शर्मा, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, सुधीर श्रीवास्तव, सचिव आलोक गुप्ता, राहुल नैय्यर, राजन खुराना, मयंक गुप्ता, वीरेन्द्र नरूला, सह सचिव गुरिन्दर बंसल के साथ पीयूष मंगला, अजय अग्रवाल, इंद्रपाल खांडपुर, अतुल कांत वर्मा, असीम जगिया सहित काफी संख्या में उद्यमी मौजूद थे। एनईए के मीडिया प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।

Related posts

यीडा टॉय पार्क में एक साल में शुरू होगा उत्पादन : टॉय इंडस्ट्री के क्षेत्र में चीन को पछाड़ सकेगा भारत, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Mulayam Singh Yadav Death : नहीं रहे नेता जी मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 850 किमी से ज्यादा में बिछी पाइप लाइन, जानें जल जीवन मिशन में कितना हुआ काम

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 5 जुलाई को लगेंगे 23 लाख से ज्यादा पौधे, डीएम ने परखीं तैयारियां, बेसिक शिक्षा मंत्री होंगे शामिल

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर: परीक्षाओं से पहले एकेटीयू के कुलपति ने दिए ये निर्देश, छात्रों को दीं शुभकामनाएं

Satyendra Kr Vishwakarma

BR Ambedkar Jayanti 2022: डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही योगी सरकार, बाबा साहेब की जयंती पर सीएम ने ऐसे किया याद

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!