अन्यखबरें

गरीबों का कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है : पीएम नरेंद्र मोदी

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक बार फिर देश की जरूरतमंद जनता को भरोसा दिलाया है कि भारत सरकार (Union Government) उनके साथ है। मुश्किल की हर घड़ी में केंद्र सरकार 135 करोड़ लोगों की बुनियादी जरूरतों का पूरा ध्यान रख रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गरीबों का कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। कोरोना महामारी के दौर में भी हम इसे लेकर प्रतिबद्ध रहे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि सरकार हर मुसीबत में उनके साथ खड़ी है।”

3 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च हुआ
उन्होंने आगे लिखा है, “भारत अपने 80 करोड़ से अधिक लोगों को महामारी के दौरान मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रहा है। इस पर 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक ये देश खर्च कर रहा है। मकसद एक ही है- भारत का कोई मेरा भाई-बहन, मेरा कोई भारतवासी भूखा ना रहे।”

योजना शुरू की गई
बताते चलें कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद देश की जनता को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई थी। जब पूरा विश्व कोविड महामारी के विकट संकट से जूझ रहा था, तब भारत सरकार भारतीय लोगों की जरूरतों को पूरा कर रही थी।

80 करोड़ लोगों को मिल रहा राशन
पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत देश के करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को हर महीने 5 किलो अनाज (चावल या गेहूं) दिया जा रहा है। जरूरतमंदों की जरूरत को पूरी करने के लिए इस योजना पर केंद्र सरकार ने 3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। IMF जैसी वैश्विक संस्था ने भी योजना को सराहा है। साथ ही कहा है कि गरीबी को रोकने और देश में बड़े आर्थिक संकट को टालने में यह योजना बेहद कारगर है।

Related posts

Atal Bihari Vajpayee : देवरिया भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ऐसे किया याद

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में एमएलए और मंत्री ने किया मतदान : अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह का दावा- जीतेगी भाजपा

Abhishek Kumar Rai

3 राज्यों में बीजेपी और सहयोगियों की जीत : देवरिया भाजपा ने मनाया जश्न

Swapnil Yadav

तैयारी : 3 जून को होगा जीबीसी-3 का आयोजन, देवरिया में करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरू होंगे

Abhishek Kumar Rai

नहरों में पानी देख नाराज हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : अधिकारियों को लताड़ा, 48 घंटे का दिया वक्त

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब, डीएम एपी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Rajeev Singh
error: Content is protected !!