खबरेंदेवरिया

डीएम दिव्या मित्तल ने पेयजल पाइप लाइनों की स्थित पर जताई चिंता: अफसरों को दिया ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ओवरब्रिज के निकट एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया के पास निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ स्थानों पर पेयजल पाइप लाइनें नालों के बीच से होकर गुजर रही हैं, जो जनस्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने इस स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद देवरिया एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी स्थलों को चिन्हित कर पेयजल पाइप लाइनों पर तत्काल सुरक्षा कवरिंग कराई जाए, जिससे किसी भी स्थिति में नाले का पानी पाइप लाइन के संपर्क में न आ सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आमजन के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

17 जनवरी को होगी न्यायालय परिसर में पुराने फर्नीचरों की नीलामी
अध्यक्ष नीलामी समिति जजी देवरिया रवि यादव ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में न्यायालय परिसर में रखे निष्प्रयोज्य व टूटे-फूटे फर्नीचर की नीलामी की जाएगी। मेज, कुर्सी, आलमारी, पंखा आदि की नीलामी 17 जनवरी 2026 को अपराह्न 4:30 बजे दस कक्षीय न्यायालय भवन के केन्द्रीय सभागार कक्ष में सम्पन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Related posts

जागरण सप्ताह के जरिए सरकार को घेरेगी RLD : प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया बड़ा बयान

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : भाजपाइयों ने किया कारसेवक का सम्मान, सांसद ने बताया ऐतिहासिक पल

Rajeev Singh

अगले 25 साल में नए भारत के उत्थान को पूरी दुनिया देखेगी : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ की समीक्षा बैठक : केसीसी के लिए लगेगा विशेष कैंप, यूरिया की नहीं होगी कमी, फसल बीमा योजना के लिए बना ये प्लान

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया और कुशीनगर में लाखों रुपये से बनेंगे 12 प्रवेश द्वार, योगी सरकार ने बनाई ये योजना

Sunil Kumar Rai

देवरिया : भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी ने नामांकन किया, महिला ई-रिक्शा चालक और सफाई कर्मी को प्रस्तावक बनाया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!