खबरेंदेवरिया

Deoria News : 100% लक्ष्य पूरा करने वाले बीएलओ संतोष गुप्ता को डीएम ने किया सम्मानित

Deoria News : विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर यूपीएस स्कूल हिरंदापुर के सहायक अध्यापक एवं बीएलओ संतोष कुमार गुप्ता को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने उन्हें माला पहनाकर तथा साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है और इसमें फील्ड कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने बताया कि संतोष कुमार गुप्ता ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ किया है। निर्धारित सभी कार्यों को समय पर और सौ प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया।

बीएलओ गुप्ता ने घर–घर जाकर मतदाता सत्यापन, नए नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अभिलेख अद्यतन करने का कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया। प्रशासन ने उनके कार्य की सराहना की। सम्मान मिलने से फील्ड कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे प्रोत्साहन से कार्मिकों में कार्य के प्रति नई ऊर्जा आती है।

Related posts

BIG NEWS : घरेलू रसोई गैस की कीमतें बढ़ीं, अब इतने में मिलेगा सिलेंडर

Sunil Kumar Rai

15 दिन में पूरा होगा देवरिया-सलेमपुर मार्ग का काम : सीडीओ ने दी डेडलाइन, सेतु निगम से मांगी मुआवजे की रिपोर्ट

Rajeev Singh

Deoria News : देसही देवरिया और बनकटा में एक हफ्ते में शुरू होगा गो आश्रय स्थल का काम, सीडीओ ने मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में तेंदुए की खाल सहित तस्कर गिरफ्तार, महुआडीह में फर्नीचर की दुकान से हो रहा था अवैध कारोबार

Abhishek Kumar Rai

मत्स्य पालन के लिए इस योजना का उठाएं लाभ : 16 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें शर्तें और प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर देवरिया भाजपा ने किया याद : सलेमपुर में मनाया जन्मदिन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!