खबरेंपूर्वांचल

कुशीनगर घटना : खोजी कुत्तों के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस, तीन गिरफ्तार, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Kushinagar News : कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में जहरीली टॉफी खाने से 4 बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे जानकारी जुटाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

बताते चलें कि कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीप नगर के लठउर टोला में आज सुबह मुखिया देवी के दरवाजे के सामने एक पॉलीथिन में पांच ट्रॉफी और ₹9 रखे मिले थे। वह सुबह जब झाड़ू लगाने निकली, तो उन्हे यह पॉलीथिन दिखाई दिया। उन्होंने उसमें से तीन टॉफी अपने नाती-नातिन और एक टॉफी पड़ोसी के बच्चे को खाने के लिए दी।

मृत घोषित कर दिया
अनहोनी से अनजान चारों मासूम टॉफी खाकर खेलने के लिए दरवाजे से आगे बढ़े। वो अभी कुछ दूर आगे बढ़े थे कि अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े और तड़पने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया। लेकिन देर तक एंबुलेंस नहीं आई, तो एक-एक बच्चे को बाइक पर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

कुत्ते घर पहुंचे
मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस, फूड सेफ्टी और फॉरेंसिक की टीमों ने गांव में पहुंचकर साक्ष्य जुटाया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस खोजी कुत्तों को लेकर मौके पर पहुंची। खोजी कुत्ते घटनास्थल से सीधे आरोपितों के घर पहुंचे थे। मृतकों के परिजनों ने भी इन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। संदेह गहरा होने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

इन पर लगे आरोप
मासूमों के परिजनों ने गांव के ही प्रेम, चौबस और बाला प्रसाद पर पुरानी रंजिश में बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाया है। सभी बच्चे अनुसूचित जनजाति लठ समुदाय के हैं।

Related posts

देवरिया : इन गांवों में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए होगी नीलामी, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

मौका : 7 जून को देवरिया आईटीआई में चलेगी प्लेसमेंट ड्राइव, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Sunil Kumar Rai

Deoria Building Collapse Update : सीएम योगी ने देवरिया में दो मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत पर जताया दुःख, 4 लाख की राहत राशि तुरंत देने के आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर : मासूम सहित 5 की मौत, उपनयन संस्कार करने जा रहा था परिवार

Rajeev Singh

बीएसए पर नाराज हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह : इस कृत्य को बताया अमानवीय, जानें पूरा मामला

Abhishek Kumar Rai

कुशीनगर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तमकुही राज से किया नामांकन, योगी सरकार पर जमकर बरसे

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!