खबरेंदेवरिया

Deoria News : नेताजी की जयंती पर भाजपाइयों ने किया नमन

Deoria News : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान जनपद उपभोक्ता केंद्रीय भण्डार लिमिटेड के डायरेक्टर रामदास मिश्रा ने कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में नेताजी का बहुत बड़ा योगदान था। तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जय हिंद-जय भारत और दिल्ली चलो जैसे नारों से उनहोंने देश के युवाओं में देशभक्ति की लौ जलाई थी। नेताजी ने साल 1943 में 21 अक्टूबर को आजाद हिंद फौज की स्थापना की। इसकी स्थापना के पीछे उनका उद्देश्य था कि स्वतंत्रता की लड़ाई में ज्यादा से ज्यादा युवा उनकी फौज से जुड़ सकें।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अद्वितीय नेतृत्व के माध्यम से भारतीयों को स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान पूर्व जिला मंत्री संजीत धर द्विवेदी, अम्बिकेश पाण्डेय, सूरज पटेल, नवीन सिंह, विद्यासागर मिश्रा, प्रदीप कुमार, मुकेश मद्धेशिया, संदेश शर्मा, शशांक चौबे, अरविन्द यादव आदि रहे।

Related posts

BIG NEWS : उद्योग केंद्रों के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर सीडीओ सख्त, 28 जून तक काम पूरा कराने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

BREAKING : यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, दिए चौंकाने वाले बयान

Harindra Kumar Rai

DEORIA : लांच हुआ टीवी समाचार चैनल, विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने मीडिया के बारे में रखे ये विचार

Abhishek Kumar Rai

दरभंगा के एक्सपर्ट देवरिया में कराएंगे मखाना की खेती : डीएम ने पीएम मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा बैठक में दिए ये आदेश

Rajeev Singh

डीएम की सख्त चेतावनी : आवास योजना में धनउगाही होगी अक्षम्य, नगर निकाय और डूडा के कार्यों…

Abhishek Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने ली 2 की जान, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!