उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : भाजपा से गठबंधन पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में संपन्न हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ मिलकर लड़ने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने अब भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) से गठबंधन की तैयारियों संबंधी खबरों को नकार दिया है।

शनिवार से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से फैल रही है, जिसमें राजभर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नजर आ रहे हैं। उसके बाद उनके दोबारा भाजपा के साथ जुड़ने की अटकलें लगने लगी थीं। राजभर ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में स्पष्ट किया, “यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। न तो मैं दिल्ली गया और ना ही मैं किसी से मिला। हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और रहेंगे। हमने प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव साथ लड़ने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।”

मिलकर लड़ेंगे चुनाव
इस बीच, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा, “भाजपा के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता। जो फोटो सोशल मीडिया पर फैल रही है, वह काफी पुरानी है। हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं और 2024 का लोकसभा चुनाव भी साथ मिलकर ही लड़ेंगे।

6 सीटों पर मिली जीत
बताते चलें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इसी साल संपन्न विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा था। उसे छह सीटों पर जीत मिली है।

मतभेद के बाद अलग हुए
ओपी राजभर की पार्टी को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में चार सीटें हासिल हुई थीं। पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मतभेद के चलते राजभर ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़े।

Related posts

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर लाइटिंग और बैरिकेडिंग का होगा इंतजाम : गोताखोर रहेंगे तैनात, हर तरफ होगा पुलिस का पहरा, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Rajeev Singh

भुजौली कॉलोनी में बनेगा नया जिला अस्पताल : डीएम देवरिया ने जमीन का लिया जायजा, दी ये जानकारी

Swapnil Yadav

गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड : जनवरी से जून तक बिकी 60 लाख से ज्यादा एसी, कंपनियों ने किया ये दावा

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला : गौतमबुद्ध नगर की नई कमिश्नर बनीं लक्ष्मी सिंह, आलोक सिंह लखनऊ आए, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

बिल्डरों को डीएम मनीष कुमार वर्मा का अल्टिमेटम : 40 टीमें करेंगी कार्रवाई, 24 घंटे की मिली मोहलत, देखें VIDEO

Rajeev Singh

खाद्यान्न संकट : साल 2021 में 19 करोड़ लोगों को करना पड़ा भुखमरी का सामना, इन देशों में गंभीर हालात, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!